30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बिजली कर्मचारी संघ ने भरी हुंकार : इलेक्ट्रिक सिटी अधिनियम 2021 रद्द करने की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश

बिजली कर्मचारी संघ ने भरी हुंकार : इलेक्ट्रिक सिटी अधिनियम 2021 रद्द करने की उठाई मांग …

 

– बिजली विभाग का निजीकरण किसी दशा में नहीं होने देंगे

  • विनोद मिश्रा

बांदा। स्टेशन रोड स्थित एक लॉज में उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि ने कहा कि बिजली विभाग का निजीकरण किसी दशा में नहीं करने दिया जाएगा। साथ ही इलेक्ट्रिक सिटी अधिनियम 2021 को भी रद्द करना होगा। अन्यथा की दशा में बिजली कर्मी अभियंता और अधिकारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य महामंत्री उप्र बिजली कर्मचारी संघ लखनऊ महेंद्र राय ने कहा कि बिजली विभाग का निजीकरण किसी दशा में नहीं करने दिया जाएगा। साथ ही साथ इलेक्ट्रिसिटी अधिनियम 2021 को भी रद्द करना होगा। चेतावनी दी गई कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो सभी बिजली कर्मी, अभियंता और अधिकारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक को संबोधित करते हुए रामलाल पाल ने संविदा एवं नियमित कर्मचारियों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को संविदा कर्मचारियों को विभाग में समायोजित कर देना चाहिए।

बिजली कर्मचारी संघ ने भरी हुंकार : इलेक्ट्रिक सिटी अधिनियम 2021 रद्द करने की उठाई मांग

अनिल यादव ने कहा कि संघ कर्मचारियों के अधिकारों की आवाज सदैव उठाता रहेगा। बैठक की अध्यक्षता रामलाल पाल प्रांतीय महामंत्री ने की। इधर, महेंद्र राय और कामरेड रामलाल ने तिंदवारी उप केंद्र और अतर्रा उप केंद्र में भी सभा का आयोजन संगठन प्रतिनिधि मंडल के साथ की। बैठक में मोहनलाल राजपूत, अमरेश्ज्ञ पाल, पवन कुमार, नागेंद्र, विनय, तौसीफ आलम, सुरेश सिंह, आलोक शर्मा, कमाल अहमद, महेंद्र, सुमित, मलखान, सिद्दीक, मुबारक, पप्पू, शफीक, नसीम अहमद, अमित, प्रेम सहित जिले के सभी नियमित व संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : तबादले से परेशान सफाईकर्मी ने एडीओ पंचायत कार्यालय पर खुद को लगाई आग, मचा हड़कंप …

City News Uttar Pradesh

जिला अस्पताल चपर पेली का शिकार : नहीं मान रहे डेंगू बुखार, बेड हुये फुल

City News Uttar Pradesh

दो पक्ष में खूनी संघर्ष में आठ लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh

रिश्वतखोरी पर बड़ी चोट: एंटी करप्शन ने जेई और संविदा कर्मी को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

हसरत : बांदा के बेटे ने इलाहाबाद विवि के खोजे 50 हजार पुराने छात्र !

चकबंदी प्रक्रिया को लेकर प्रशासन सतर्क: किसानों से मांगा सहयोग

ब्रेकिंग न्यूज़