City News Uttar Pradesh
एसडीएम अमित शुक्ला की 'दबंगई' ! ट्रक चालक से 'मारपीट व बंधक बनाने का संगीन आरोप ?
उत्तर प्रदेश

एसडीएम अमित शुक्ला की ‘दबंगई’ ! ट्रक चालक से ‘मारपीट व बंधक बनाने का संगीन आरोप ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में “प्रशासनिक तंत्र” क्या गुंडई पर उतर आया है ? इस पर एक बार फिर “बड़ा सवाल खड़ा” हो गया है। अपनी “दबंग कार्यशैली” के लिए चर्चित उप जिलाधिकारी अमित शुक्ला इस बार “ऐसे विवाद” में “फंस” गए हैं, जिसने “पूरे सिस्टम को कठघरे” में ला खड़ा किया है। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान “ट्रक चालकों के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि एक चालक को बंधक” तक बना लिया गया। यह मामला सामने आते ही ‘सत्ता, सिस्टम और कानून’ तीनों पर बहस छिड़ गई है।

एसडीएम अमित शुक्ला की 'दबंगई' ! ट्रक चालक से 'मारपीट व बंधक बनाने का संगीन आरोप ?

आरोप है कि वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक चालक के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर बंधक भी बनाया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद मामला और ज्यादा गरमा गया है। घटना गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव के पास की बताई जा रही है। वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक रोकने को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते बड़े बवाल में बदल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, मौके पर हंगामा मच गया और ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

एसडीएम अमित शुक्ला की 'दबंगई' ! ट्रक चालक से 'मारपीट व बंधक बनाने का संगीन आरोप ?

इसी दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें कथित तौर पर ट्रक चालक को गाड़ी से कूदकर भागते हुए देखा गया। ट्रक चालक कुलदीप तिवारी का कहना है कि वह रामपुर से बालू लेकर जा रहा था। बड़ोखर बुजुर्ग चौराहे पर भीड़ होने के कारण उसने ट्रक कुछ दूरी पर रोक दिया, जिससे एसडीएम अमित शुक्ला नाराज हो गए।

एसडीएम अमित शुक्ला की 'दबंगई' ! ट्रक चालक से 'मारपीट व बंधक बनाने का संगीन आरोप ?

ड्राइवर के मुताबिक उसे जबरन गाड़ी में बैठाया गया, अंदर ले जाकर मारपीट की गई, डर के कारण वह गाड़ी से कूदकर भागा। उसका कहना है कि उसके पास सभी वैध कागजात मौजूद थे, फिर भी उसके साथ इस तरह का व्यवहार किया गया।

एसडीएम अमित शुक्ला की 'दबंगई' ! ट्रक चालक से 'मारपीट व बंधक बनाने का संगीन आरोप ?

वहीं, एसडीएम अमित शुक्ला ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं रुका, ट्रक उनकी गाड़ी के बेहद करीब से निकला, रोकने पर चालक ने अर्दली और गार्ड से अभद्रता की और ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की। उन्होंने साफ कहा कि मारपीट के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

एसडीएम अमित शुक्ला की 'दबंगई' ! ट्रक चालक से 'मारपीट व बंधक बनाने का संगीन आरोप ?

घटना के प्रत्यक्षदर्शी प्रकाश नामदेव ने आरोप लगाया कि चालक को गाड़ी में ले जाकर पीटा गया। उनका कहना है “गाड़ी हिल रही थी, इतनी मारपीट हो रही थी अगर गलती थी तो थाने ले जाते, लेकिन अंदर मारना गलत है।” एसडीएम अमित शुक्ला अपनी दबंगई पर पिछले साल भी चर्चा में आये थे जब इन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओ से बद सुलिकी की थी। तब सदर विधायक प्रकाश दिवेदी कार्यकर्ताओं के सम्मान में खड़े हुये। एसडीएम को अपने प्रशासनिक दायरे में रहने की सलाह दी थी। इस मामले में विधायक प्रकाश पर ही एसडीएम को थप्पड़ मारने की अफवाह फैला दी गई। एसडीएम अपने को रुस्तमें हिंद समझनें लगा ?

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अरविंद कुमार श्रीवास्तव पुनः इंडियन रिपोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव मनोनीत

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का मकर संक्रांति पर विशेष पूजन: बांदा को महानगर बनाने की कामना

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें योगी सरकार की शिक्षा नीति को बताया सर्वोच्च एवं उत्कृष्ट

City News Uttar Pradesh

करोड़ों की लागत वाले शौचालय हुए ‘अनुपयोगी’: सरकारी योजना बनी कागज़ी, अफसर खामोश !

City News Uttar Pradesh

बांदा: मुख्तार अंसारी से पत्नी अफशां ने की मुलाकात, सीसीटीवी से हुई निगरानी …

City News Uttar Pradesh

शिक्षा के यज्ञ में बांदा ने चढ़ाई आहुति: मेधावी बच्चों को मिला सम्मान, प्रधान हुए गौरवान्वित

ब्रेकिंग न्यूज़