City News Uttar Pradesh
हाईवे पर ट्रक ने अधिवक्ता को कुचला, हुई दर्दनाक मौत, हादसे में बहनोई घायल
उत्तर प्रदेश

बांदा में हाईवे पर ट्रक ने अधिवक्ता को कुचला, हुई दर्दनाक मौत, हादसे में बहनोई घायल

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रायबरेली-टांडा राज्य मार्ग पर मकर संक्रांति पर्व के लिए बहनाई को बाइक से घर ले जा रहे अधिवक्ता की तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। जबकि बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जाम की आशंका को लेकर मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा है।

हाईवे पर ट्रक ने अधिवक्ता को कुचला, हुई दर्दनाक मौत, हादसे में बहनोई घायल
Truck crushed advocate on highway in Banda, painful death, brother-in-law injured in accident

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचनेही निवासी 27 वर्षीय अधिवक्ता कृष्णकांत पुत्र विजयपाल गरुवार शाम अपने 38 वर्षीय बहनोई राकेश निवासी कस्बा नरैनी मोहल्ला इंदिरानगर को पर्व के चलते बाइक पर अपने घर ले जा रहा था। रास्ते में देहात कोतवाली के बरगहनी के पास हाईव पर सामने आ रहे तेज रफ्तार ट्रक उन्हें कुचल दिया। जिसमें अधिवक्ता की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका बाइक पर सवार बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ लग गई। जाम की आशंका पर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार समेत भारी फोर्स मौजूद रहा। रोड में खड़े लोगों की वजह से जाम की स्थिति बन रही थी।

जिसमें पुलिस ने सभी को समझाकर रास्ता खुलवाया। हादसे के बाद आरोपित चालक ट्रक समेत फरार होने में कामयाब रहा। हादसे के समय बाइक सवार अधिवक्ता व उसका बहनोई हेलमेट नहीं लगाए थे। एंबुलेंस से घायल बहनोई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल ने बताया कि मृतक अधिवक्ता साले के एक बच्ची है। घटना से स्वजन बेहाल हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि स्वजन की ओर से तहरीर मिलने पर आरोपित चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी की जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा सदर विधान सभा : 2017 में कांग्रेस नहीं बचा सकी थी अपना गढ़

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती का संकल्प बना आकर्षण : जन संवाद हो रहा कामयाब

City News Uttar Pradesh

बाप रे बाप सूचना विभाग का यह हाल : अवैध बालू खनन को बना ढाल, हुआ मालामाल !

City News Uttar Pradesh

भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा गौशाला का धन: किसान आत्महत्या को मजबूर ?

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती ने विकास को दी नई गति: शहर में बिछाया जा रहा सड़कों का जाल

City News Uttar Pradesh

बांदा में हनुमान मंदिरों में गूंजा : “को नहि जानत है जग में कपि संकट मोचन नाम तिहारो”

ब्रेकिंग न्यूज़