City News Uttar Pradesh
राहत की खबर : बीमार, घायल पशुओं को अब एंबुलेंस से लाया जाएगा अस्पताल, 24 घंटे उपलब्ध रहेगी यह सेवा
उत्तर प्रदेश

राहत की खबर : बीमार पशुओं को एंबुलेंस से लाया जाएगा अस्पताल, 24 घंटे उपलब्ध रहेगी यह सेवा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में बीमार पशुओं को अब एंबुलेंस से पशु चिकित्सालय लाया जाएगा। इसके लिए चारों जनपदों में 16 एंबुलेंस स्वीकृत की गई हैं। ये स्वास्थ्य विभाग की 102 व 108 एंबुलेंस सेवा की तर्ज पर काम करेंगी।


पशु चिकित्सा विभाग की ओर से लागू की गई इस योजना के तहत एक लाख पशुओं पर एक एंबुलेंस आवंटित होगी। इस मानक के मुताबिक बांदा जनपद में सात, चित्रकूट में पांच और महोबा व हमीरपुर में 4-4 एंबुलेंस आवंटित की गई हैं। पहली जुलाई को लखनऊ में मुख्यमंत्री इन एंबुलेंस को झंडी दिखाकर जनपदों के लिए रवाना करेंगे। बीमार पशु के इलाज के लिए एंबुलेंस बुलाने के लिए पशुपालक को 1962 नंबर डायल करना होगा। पशु चिकित्सा विभाग ने एंबुलेंस ड्यूटी का निर्धारण करते हुए रोडमैप भी तैयार कर लिया है। एक एंबुलेंस मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय में रहेगी। अन्य एंबुलेंस दूसरे रूटों पर होंगी।

राहत की खबर : बीमार, घायल पशुओं को अब एंबुलेंस से लाया जाएगा अस्पताल, 24 घंटे उपलब्ध रहेगी यह सेवा
News of relief: Sick animals will be brought to the hospital by ambulance, this service will be available 24 hours

चित्रकूटधाम मंडल उप निदेशक (पशुपालन) डॉ. मनोज अवस्थी ने बताया कि प्रत्येक एंबुलेंस में संविदा पर पशु चिकित्सक सहित एक सहायक व चालक की ड्यूटी होगी। एंबुलेंस में पशुओं के इलाज संबंधी जरूरी उपकरण और सुविधाएं भी होंगी। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अखिलेश यादव का बड़ा बयान: इंडिया गठबंधन अटूट, चुनाव में पीडीए बनेगा जीत का आधार

City News Uttar Pradesh

News- दो दिन पूर्व लापता मासूम का शव कुएं में मिला…

City News Uttar Pradesh

पीएम की महोबा सभा में बांदा विधायक प्रकाश का कमाल, शेष में “तू चल मैं आता हूँ का हाल” !

City News Uttar Pradesh

बांदा में गजब भ्रष्टाचार : जन सेवा केंद्र का बिना निर्माण धन हजम

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार ने छीनी ज़िंदगी: खेत से लौट रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, तोड़ा दम

बीमा कंपनी लगा रही किसानों को चूना : खरीफ में 17 करोड़ वसूले, दिया महज 2.44 करोड़

ब्रेकिंग न्यूज़