24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बेचारगी में मेडिकल कालेज : मुख्य मंत्री योगी की घोषणा बजट न मिलने से फाईलों में कैद !
उत्तर प्रदेश

अव्यवस्थाओं की हकीकत : लगभग ढाई घंटे गुल रही रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज की बिजली, इमरजेंसी सहित आईपीडी और ऑपरेशन थिएटर सेवाएं हुई बाधित

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर करीब ढाई घंटे बिजली गुल होने पर इमरजेंसी सेवाएं बाधित हो गईं। यहां वार्डों में भर्ती करीब दो सो मरीज गर्मी में बिलबिला उठे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का दावा है कि जेनरेटर से इमरजेंसी सेवाएं बहाल रखी गईं। पावर कारपोरेशन अभियंताओं का कहना है कि हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से बिजली बाधित रही।

अव्यवस्थाओं की हकीकत : लगभग ढाई घंटे गुल रही मेडिकल कालेज की बिजली, इमरजेंसी सहित आईपीडी और ऑपरेशन थिएटर सेवाएं हुई बाधित
Reality of disturbances: Electricity of medical college, emergency including IPD and operation theater services disrupted for about two and a half hours

हाल ही में लगभग छह घंटे बिजली गुल होने के बाद रविवार को दोपहर फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज में फाल्ट से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लगभग ढाई घंटे बाद दोपहर 2.30 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों के पसीने छूट गए। उमसभरी गर्मी में बेहाल नजर आए। इमरजेंसी सहित आईपीडी और ऑपरेशन थिएटर सेवाएं बाधित रहीं।

अव्यवस्थाओं की हकीकत : लगभग ढाई घंटे गुल रही मेडिकल कालेज की बिजली, इमरजेंसी सहित आईपीडी और ऑपरेशन थिएटर सेवाएं हुई बाधित
Reality of disturbances: Electricity of medical college, emergency including IPD and operation theater services disrupted for about two and a half hours

प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कुल 8 जेनरेटर हैं। तीन जेनरेटर के जरिए अस्पताल और आईसीयू की सेवाएं बहाल रखी गईं। अलबत्ता एसी (एयर कंडीशन) नहीं चलाने दिए गए। वार्डों में पंखे चलते रहे। उन्होंने अफसोस जताया कि पावर कारपोरेशन वाले न फॉल्ट की जानकारी देते हैं और न ही आपूर्ति बहाल होने के बारे में बताते हैं। उन्होंने इसकी शिकायत डीएम से की है। उधर, एसडीओ/प्रभारी एक्सईएन शत्रुघ्न चौहान का कहना है कि पेट्रोलिंग में समय लगा। शीघ्र फाल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।


– ढाई घंटे में खर्च हो गया 300 लीटर डीजल : प्राचार्य डॉ. मुकेश

प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि डीजल के लिए फिलहाल बजट नहीं है। पेट्रोल पंप से उधार डीजल मंगाकर जेनरेटर चलाए गए हैं। प्रति जेनरेटर में एक घंटे में लगभग 40-50 लीटर डीजल खपत होती है। ढाई घंटे बिजली गुल रहने पर लगभग 300 लीटर डीजल खर्च हो गया।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ने किया टैलेंट सर्च लीग का शुभारंभ: बोले- खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच

City News Uttar Pradesh

Banda : किसानों की आय दोगुनी करने को चलाया जागरूकता अभियान…

City News Uttar Pradesh

कोटेदारों नें लाभांश बढ़ाने को भरी हुंकार : बोले भरण पोषण नहीं हो पा रहा सरकार

City News Uttar Pradesh

नगर आगमन पर सपा पार्टी कार्यालय में हुआ स्वागत …

City News Uttar Pradesh

Banda : केन-बेतवा नदी गठजोड़ वरदान बनेगा या अभिशाप ! …

क्रेन से कुचलनें से दो बालकों की मौत पर बवाल : हाईवे पर जाम, बस पर पथराव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़