City News Uttar Pradesh
एमएलसी जितेंद्र सेंगर द्वारा पालिका व्यवस्था में बदलाव की मांग: हर वार्ड को मिले स्वतंत्र निधि
उत्तर प्रदेश

एमएलसी जितेंद्र सेंगर द्वारा पालिका व्यवस्था में बदलाव की मांग: हर वार्ड को मिले स्वतंत्र निधि

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर निकायों में वार्ड स्तर पर “विकास की रफ्तार तेज” करने की “मांग” विधान परिषद के “पटल पर गूंज” उठी है। जितेंद्र सिंह सेंगर ने “बजट सत्र” के दौरान नियम 110 के अंतर्गत पत्र लिखकर सदन का ध्यान आकर्षित किया है। नगर पालिकाओं में “सभासदों के लिए पृथक विकास निधि” निर्धारित किए जाने हेतु लोक हित में चर्चा कराये जाने की मांग की है।

एमएलसी जितेंद्र सेंगर द्वारा पालिका व्यवस्था में बदलाव की मांग: हर वार्ड को मिले स्वतंत्र निधि

एमएलसी सेंगर ने अपने पत्र में लिखा है कि वर्तमान व्यवस्था में नगर पालिका अध्यक्ष को तो विकास कार्यों के लिए शासन से निधि उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन वार्ड स्तर पर चुने गए सभासदों को कोई पृथक विकास निधि नहीं दी जाती। यह स्थिति न केवल विकास की रफ्तार को प्रभावित कर रही है, बल्कि वार्ड स्तर पर असंतुलन और जन असंतोष को भी जन्म दे रही है। सेंगर ने कहा कि सभासद अपने-अपने वार्ड के प्रत्यक्ष जनप्रतिनिधि होते हैं। वे सड़क, नाली,पेयजल,स्ट्रीट लाइट, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जमीनी हकीकत से भली-भांति परिचित रहते हैं। बावजूद इसके, स्वतंत्र निधि के अभाव में वे प्रभावी निर्णय लेने में असमर्थ हैं।

एमएलसी जितेंद्र सेंगर द्वारा पालिका व्यवस्था में बदलाव की मांग: हर वार्ड को मिले स्वतंत्र निधि

कई वार्डों में छोटी-छोटी समस्याएं महीनों तक लंबित रहती हैं क्योंकि सभासदों को हर कार्य के लिए अध्यक्ष या प्रशासन पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे विकास की प्रक्रिया केंद्रीकृत हो जाती है। स्थानीय जरूरतें प्राथमिकता सूची में पीछे छूट जाती हैं। एमएलसी जितेंद्र सिंह ने पत्र में सुझाव दिया कि नगर पालिका अध्यक्ष की भांति प्रत्येक सभासद को भी निश्चित विकास बजट दिया जाए,साथ ही उसके उपयोग के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश और पारदर्शी मॉनिटरिंग प्रणाली लागू हो। जितेंद्र सिंह सेंगर ने इस मुद्दे को लोक महत्व का तात्कालिक और अभिलंबनीय विषय बताते हुए सदन में सरकार से विस्तृत चर्चा और स्पष्ट वक्तव्य की मांग की है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हमीरपुर: खदान के गहरे गड्ढे में मिला बोरी में बंद युवक का पुराना शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

Banda : अवैध बालू खनन करनें वाले भर रहे छुप-छुप आहें, दो गिरफ्तार…

चित्रकूट : 18 साल पुराने मामले में पांच पुलिस कर्मियों को कैद की सजा, कोर्ट ने दिया फैसला ..

महोबा : एडीएम की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एसडीएम सदर अस्पताल लेकर पहुचें तो युवक की हुई मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

जल शक्ति मंत्री रामकेश का आवाहन : संत कबीर के उपदेशों को करें आत्मसात

City News Uttar Pradesh

मेडिकल माफिया बेनकाब: बांदा से छत्तीसगढ़ तक फैला नशे का जाल, दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़