
- शरद मिश्रा
बांदा। लखनऊ में प्रस्तावित “विधानसभा घेराव से ठीक” पहले जिले में “सियासी पारा” चढ़ गया। प्रशासन ने मंगलवार सुबह लगभग 7:30 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित को उनके आवास पर ही “हाउस अरेस्ट” कर लिया। पुलिस बल की तैनाती कर उनके घर की घेराबंदी कर दी गई, ताकि वे लखनऊ के लिए रवाना न हो सकें।

कांग्रेस नेताओं का प्रशासन पर आरोप है कि यह कार्रवाई शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक विरोध को रोकने के उद्देश्य से की गई। हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद राजेश दीक्षित ने आरोप लगाया कि उन्हें मनरेगा के मुद्दे पर आवाज उठाने से रोका जा रहा है। यह लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा दमन है।

उन्होंने बताया कि उनके आवास के बाहर सुबह से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया था और कार्यकर्ताओं को भी अंदर-बाहर आने से रोका गया। उनके अनुसार, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ जाने की तैयारी में थे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने 17 तारीख को विधानसभा घेराव का आह्वान किया था। यह कार्यक्रम मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रस्तावित था। कांग्रेस का आरोप है कि मनरेगा के तहत मजदूरों को समय पर भुगतान और पर्याप्त कार्य नहीं मिल रहा है, जिससे ग्रामीण गरीब प्रभावित हो रहे हैं।

जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि मजदूरों के अधिकार और सम्मान का संघर्ष है। “जब तक मजदूरों को उनका हक नहीं मिल जाता, आंदोलन जारी” रहेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
