- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की विपक्षी दलों के संगठन की जमीनी ताकत “बूथ” को तोड़ देने की रणनीति नें चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी है !

भाजपा के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार सदर विधायक एवं प्रत्याशी प्रकाश नें जो रणनीति बनाई हैं उसके तहत बसपा – सपा के बूथ कमेटियों के सदस्यो पर नजरें हैं। रणनीति हैं की इन सदस्यो को तोड़कर अपनी पार्टी में शामिल करा लिया जाये। इस रणनीति से यही माना जा रहा हैं की बूथों पर बसपा-सपा का बस्ता साफ करने का लक्ष्य हैं। प्रयास यह हैं की मतदान के दिन सपा को बूथों पर बैठाने के लिये भी कार्यकर्ता न मिले !

बहरहाल खबर हैं की भाजपा अब चुनाव प्रचार के साथ ही विपक्ष तोड़ो अभियान प्रयास भी शुरू कर चुकी हैं, इसमें सपा, बसपा और कांग्रेस के पूर्व विधायक, जिला स्तरीय नेताओं, डीडीसी, बीडीसी, ग्राम प्रधानों को भाजपा में शामिल कराया जा सकता हैं।
इसी क्रम में यादव, राजभर, लोधी जाटव, समाज के प्रभावशाली लोगों को भी पार्टी में शामिल कराने की योजना भी हैं। बताते हैं की चुनावी माहौल में प्रचार के साथ ही उन्हें अपने से जोड़ने का गंभीर प्रयास हैं !

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
