City News Uttar Pradesh
पालिका प्रतिनिधि अंकित एवं ईओ का सुंदर समन्वय: 'स्वच्छता का चला बुलडोज़र'
उत्तर प्रदेश

पालिका प्रतिनिधि अंकित एवं ईओ का सुंदर समन्वय: ‘स्वच्छता का चला बुलडोज़र’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बरसात से पहले नगर पालिका ने ‘नालों की सफाई’ को लेकर ‘कमर’ कस ली है। नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता और अधिशासी अधिकारी श्रीश चंद्र चौधरी के बीच ‘सुनियोजित समन्वय से शहर में स्वच्छता का अभियान युद्धस्तर’ पर चलाया जा रहा है।

पालिका प्रतिनिधि अंकित एवं ईओ का सुंदर समन्वय: 'स्वच्छता का चला बुलडोज़र'

नगर की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक, नालों की ‘जमी गंदगी को हटाने के लिए एक मजबूत व्यूह रचना’ तैयार की गई है, जिसे अब जमीनी हकीकत में बदलने का काम शुरू हो चुका है।

पालिका प्रतिनिधि अंकित एवं ईओ का सुंदर समन्वय: 'स्वच्छता का चला बुलडोज़र'

इसी क्रम में शुक्रवार को वार्ड संख्या 31 (इंद्रा नगर) में स्वयं प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था की निगरानी की और स्वच्छता अभियान को गति दी। तकनीकी संसाधनों और सफाई कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती से नालों की गहराई तक सफाई करवाई जा रही है।

पालिका प्रतिनिधि अंकित एवं ईओ का सुंदर समन्वय: 'स्वच्छता का चला बुलडोज़र'

अंकित गुप्ता ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि इस बरसात में शहरवासियों को जलभराव से पूरी तरह राहत मिले। इसके लिए हम कोई कसर नहीं छोड़” रहे हैं। अतिरिक्त सफाई कर्मियों को लगाकर हर वार्ड में अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका के इस गंभीर प्रयास को देखकर क्षेत्रीय जनता में भी संतोष और उम्मीद का वातावरण है।

पालिका प्रतिनिधि अंकित एवं ईओ का सुंदर समन्वय: 'स्वच्छता का चला बुलडोज़र'

लोगों का कहना है कि यदि ऐसा ही काम पूरे शहर में हुआ तो इस बार बरसात गड्ढों, बदबू और गंदगी के बिना गुजरेगी। सूत्रों के मुताबिक, नगर पालिका द्वारा आने वाले दिनों में सभी वार्डों में इसी तरह निरीक्षण और साफ-सफाई करवाई जाएगी। इसके लिए एक विशेष मॉनिटरिंग टीम भी गठित की गई है, जो हर दिन सफाई की रिपोर्ट तैयार कर रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh8

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी “साथी संस्था” की बंद होगी फंडिंग ? मुद्दा हो रोजाना तेजी से हो रहा है गर्म

City News Uttar Pradesh

बांदा पुलिस की अनोखी पहल: ई रिक्शा चालकों का सत्यापन शुरू

City News Uttar Pradesh

बांदा की जिला पंचायत सदस्य लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज …

विधायक प्रकाश की विकास बयार, बनी बुंदेलखंड में अनोखी मिसाल !

City News Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश  : विधानसभा में दो मिनट में 5.50 लाख करोड़ का बजट हुआ पास ….

नेहरू जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि: त्याग, लोकतंत्र व वैज्ञानिक सोच को किया सलाम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़