30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : चित्रकूट रामायण मेला : मुख्य मंत्री योगी करेगें उद्घाटन, दी स्वीकृति…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्यमंत्री योगी धर्म नगरी चित्रकूट के 48 वें राष्ट्रीय रामायण मेले का उद्घाटन करेगे। मेले के उदघाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने शिरकत करने की स्वीकृत दे दी है। मेला 11मार्च शिवरात्रि से पांच दिनों तक चलेगा।


आयोजन समिति के पदाधिकारी राष्ट्रीय मेले को भव्यता प्रदान करने में जुटे हुए है। इस मेले में देश भर के सुप्रसिद्ध कलाकार शिरकत कर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगें। राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश करवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मेला समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, करुणा शंकर द्विवेदी के साथ लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की है। उन्होंने रामायण मेले के उद्घाटन का आमंत्रण सौंपा। जिस पर मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकृत प्रदान की है। चूकि महाशिवरात्रि पर्व विशेष रूप से वह मनाते हैं। ऐसे में अगर किसी कारणवश वह शुभारंभ अवसर पर नहीं आ पाए तो मेले के पंच दिवसीय कार्यक्रमों में किसी भी दिन शिरकत कर सकते हैं।


मुख्यमंत्री ने रात्रि प्रवास का भी आश्वासन दिया है। मेले के कार्यकारी अध्यक्ष श्री करवरिया ने बताया कि उनकी स्वीकृत मिलने से लोगों में हर्ष का माहौल है। मेला समिति ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि रामायण मेला भवन की सीलिंग जर्जर होने के चलते स्टीमेट सौपा है। इस पर सीएम ने भरोसा दिया कि जल्द निर्माण कराया जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष श्री करवरिया ने बताया कि मेला महोत्सव में भागीदारी के लिए केन्द्रीय व प्रदेश स्तर के मंत्रियों से भी संपर्क जारी है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को 53 किलो गांजा के साथ दबोचा: दो तमंचा, दो कार व कैश बरामद

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी को दी तालिबानी सजा, खंभे में बांधकर जमकर पीटा …

Banda : मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों मे जुटे भाजपाइयों ने, तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप …

गोली मारकर मजदूर ने दी जान, पत्नी से था विवाद: उठाया आत्मघाती कदम

व्यवसायी ने महिला से किया दुष्कर्म, एसपी से शिकायत के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

बांदा जिला अधिवक्ता संघ ने तिरंगा यात्रा निकाल भरा राष्ट्र प्रेम का जज्बा

ब्रेकिंग न्यूज़