- विनोद मिश्रा
बांदा। वर्ड फ्लू का खौफ देखते हुये ड़ीएम आनन्द सिंह पूरी तरह रेड एलर्ट हो जिले की सीमाओ को शील करा दिया है। जिले से लगे मध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने पर सुरक्षा के तौर पर वहां से आने वाले मांस व अंडों के जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही पक्षियों पर भी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने सीमावर्ती थानों और चौकियों के प्रभारियों को सख्ती से निगरानी करने के आदेश पहले ही दे रखें हैं।

बर्ड फ्लू को लेकर प्रशासन द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है। तहसीलों में रिस्पांस टीमें लगाने के साथ ही जलाशयों में मेहमान पक्षियों की निगरानी के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। अब इसके बाद सीमाओं पर भी चौकसी रखी जा रही है। ताकि बर्ड फ्लू से प्रभावित राज्यों से पक्षियों एवं मांस अंडा के प्रवेश को प्रतिबंधित किया जा सके। बर्ड फ्लू की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक, सीडीओ सहित पशुपालन अधिकारियों को पत्र जारी किया है। जिसमें कहा है कि पशुपालन निदेशक द्वारा मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रशासन का सहयोग लेकर जिन जनपदों की सीमाएं ऐसे राज्यों से लगती है जहां पक्षियों में बर्ड फ्लू रोग की पुष्टि की जा चुकी है। ऐसे राज्यों में पड़ोसी राज्य से बतख, तीतर, बटेर व इससे प्राप्त मांस, अंडा जैसे सह उत्पादों का प्रवेश जनपद की सीमा में प्रतिबंधित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि बांदा की सीमाएं पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से लगती हैं। जहां बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। लिहाजा वहां से मुर्गी, बतख, तीतर, बटेर आदि व इसका मांस, अंडों का प्रवेश प्रतिबंधित करने के लिए सभी सीमावर्ती पुलिस थानों व चौकियों के प्रभारी सीमाओं पर चौकसी रखेंगे।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजीव धीर ऩे बताया की एमपी में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद वहां से आने मुर्गी सहित अन्य पक्षियों तथा इनके मांस, अंडों व सह उत्पाद जनपद में प्रतिबंधित कर दिया गया है। बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए बराबर सतर्कता बरती जा रही है। -डॉ.राजीव धीर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
