City News Uttar Pradesh
बिन ब्याही युवती बनी मां, नवजात की मौत: आरोप -भावी दामाद बच्ची का पिता !
उत्तर प्रदेश

बिन ब्याही युवती बनी मां, नवजात की मौत: आरोप -भावी दामाद बच्ची का पिता !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के बबेरू कोतवाली अन्तर्गत एक गांव में बिन शादी युवती ने नानी के घर में बच्ची को जन्म दिया। हालत गंभीर होने पर नवजात को बबेरू सीएचसी में बुधवार को भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई। युवती के पिता का आरोप है कि उसका होने वाला दामाद ही बच्ची का पिता है।अब वह इनकार कर रहा है।

बिन ब्याही युवती बनी मां, नवजात की मौत: आरोप -भावी दामाद बच्ची का पिता !
Unmarried girl becomes mother, newborn dies: Allegation – future son-in-law is the father of the child!

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली क्षेत्र निवासी मजदूर ने बताया कि 19 वर्षीय पुत्री की शादी पड़ोसी गांव में एक श्रमिक के साथ तय थी। उसका तिलकोत्सव कर दिया था। नवंबर में शादी होनी थी। इस बीच पुत्री के गर्भवती होने का पता चला।
पुत्री ने गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता उसके होने वाले पति को बताया। जब पिता ने वर पक्ष से बात की, तो युवक मुकर गया।

बिन ब्याही युवती बनी मां, नवजात की मौत: आरोप -भावी दामाद बच्ची का पिता !
Unmarried girl becomes mother, newborn dies: Allegation – future son-in-law is the father of the child!

उल्टा उसकी पुत्री पर आरोप लगा दिए। लोक लाज के भय से पुत्री को नानी के घर भेज दिया। वहां तीन दिन पहले पुत्री ने बच्ची को जन्म दिया। नवजात की हालत ने पर बबेरू सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर बुधवार को मौत हो गई। बबेरू इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि पिता की ओर से अब तक तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक का प्रशासन पर फूटा गुस्सा : भूमि को अकृषक घोषित कराने की फ़ाइल गायब !

होली पर शराब कारोबारियों की हो गई बल्ले-बल्ले: तीन दिनों में 10 करोड़ की बिक्री !

Banda : मां एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाता है परिवार नियोजन- विधायक …

Banda : बहुचर्चित बाल यौन उत्त्पीडनका मामला, आरोपी जेई और उसकी पत्नी की रिमांड बढ़ी…

City News Uttar Pradesh

झंडा दिवस ने याद दिलाया यूपी पुलिस का गौरवशाली इतिहास: दी गई सलामी

City News Uttar Pradesh

अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला, बोले- बुंदेलखंड संग सरकार ने किया विश्वासघात ….

ब्रेकिंग न्यूज़