City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित 'जिम्मेदारी' की बने 'मिसाल': विकास की हर गली में गूंज रही नई कहानी
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित ‘जिम्मेदारी’ की बने ‘मिसाल’: विकास की हर गली में गूंज रही नई कहानी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर में बदलाव की बयार चल रही है और इस बयार के सारथी बनकर उभरे हैं पालिका अध्यक्ष मालती बासू के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता। शहर की गली-गली में विकास की गूंज है और जनता को पहली बार महसूस हो रहा है कि अब कोई है जो ज़मीन पर उतर कर हर ईंट, हर पत्थर की निगरानी कर रहा है।

प्रतिनिधि अंकित 'जिम्मेदारी' की बने 'मिसाल': विकास की हर गली में गूंज रही नई कहानी

रविवार की सुबह वार्ड नंबर 8, सिविल लाइन में जब अंकित गुप्ता खुद डॉ. नरेंद्र गुप्ता के हॉस्पिटल के पीछे बन रही आरसीसी रोड और नाली का निरीक्षण करने पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों के चेहरों पर तसल्ली झलक रही थी। उन्होंने निर्माण स्थल पर जाकर न सिर्फ काम देखा, बल्कि मसाला, मोटाई और चौड़ाई जैसी तकनीकी बारीकियों की भी जांच की।

प्रतिनिधि अंकित 'जिम्मेदारी' की बने 'मिसाल': विकास की हर गली में गूंज रही नई कहानी

उन्होंने मौके पर मौजूद अफसरों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि “गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा, यह रोड जनता के भरोसे की नींव पर बन रही है।” नगर के लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद कोई जनप्रतिनिधि कार्य की जमीनी सच्चाई को परखता दिख रहा है। पहले जहां शिकायतों की फेहरिस्त थी, अब वहां काम की तस्वीरें और कार्य की गंभीरता है।

प्रतिनिधि अंकित 'जिम्मेदारी' की बने 'मिसाल': विकास की हर गली में गूंज रही नई कहानी

अगर इसी रफ्तार से काम होता रहा तो बांदा शहर बदल जाएगा, ऐसा मानना है स्थानीय निवासी राम स्वरूप गुप्ता का, जो वर्षों से इसी क्षेत्र में रहते हैं। कहते हैं की अध्यक्ष मालती बासू की नीतियों और अंकित गुप्ता की निगरानी ने विकास कार्यों को गंभीरता और जवाबदेही से जोड़ दिया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सावन के दूसरे मंगलवार को ‘हनुमान मंदिरों’ में भीड़: मांगा ‘ज्ञान गुण’ का आशिर्वाद

City News Uttar Pradesh Desk

पानी भरने गई महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा सेमरिया को ‘विकास’ की सौगात: जनचौपाल में सुनीं समस्याएं

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा : दो मासूमों संग जिंदा जली मां, गैस सिलिंडर का पाइप लीकेज होने से लगी थी आग

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें विपक्ष पर साधा निशाना, कहा योगी सरकार में नियुक्तियां पारदर्शी ! …

Banda : पूर्व काबीना मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को बताया किसान विरोधी …

ब्रेकिंग न्यूज़