
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व का प्रतीक चित्रकूट अब विकास की नई करवट लेने को तैयार है। मानिकपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर चित्रकूट के समग्र विकास के लिए कई दूरदर्शी और जनकल्याणकारी सुझाव दिए। यह सिर्फ एक औपचारिक मुलाक़ात नहीं थी, बल्कि चित्रकूट के सपनों को संजोकर एक कर्मठ जनप्रतिनिधि की मुख्यमंत्री से सीधी अपील थी।

ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि चित्रकूट जैसे धार्मिक पर्यटन स्थल पर मेडिकल कॉलेज की सख्त जरूरत है ताकि आमजन को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। उन्होंने देवांगना घाटी से मारकुंडी तक डबल लेन सड़क निर्माण, चमरौहा नदी पर पुल, और बरदहा नदी को ओहन बांध से जोड़ने जैसे कई अहम सुझाव रखे। चित्रकूट की जीवनरेखा मंदाकिनी नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए ब्लॉक प्रमुख ने सीवर लाइन बिछाने की ज़रूरत बताई। उनका कहना था कि गंदे नाले और टैंक का मलबा सीधा मंदाकिनी में गिर रहा है, जिससे धार्मिक आस्था और पारिस्थितिकी दोनों को खतरा है।

उन्होंने चित्रकूट से अयोध्या तक ‘राम वन पथ’ के समानांतर रेलवे लाइन बिछाने का सुझाव दिया, ताकि भगवान राम के वनगमन मार्ग को भक्तों और पर्यटकों से जोड़ा जा सके। साथ ही, रामायण म्यूजियम की आवश्यकता पर भी बल दिया, जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटक भगवान राम के चरित्र और मूल्यों को समझ सकें। मानिकपुर क्षेत्र के पाठा इलाके में पेयजल संकट पर भी गंभीर चिंता जताई गई। उन्होंने नमामि गंगे के अंतर्गत कार्यरत कंपनी द्वारा अधूरे जल प्रोजेक्ट को जल्द पूर्ण कराने की आवश्यकता बताई। इस पूरी चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा “चित्रकूट की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता में है। विकास से किसी भी पवित्र स्थल को वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।”
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
