City News Uttar Pradesh
बांदा में निकाय चुनाव : टिकट के दावेदारों की सरगर्मियां हो गई तेज
उत्तर प्रदेशराजनीति

उत्तर प्रदेश में नवंबर के अंतिम या दिसंबर के पहले सप्ताह तक होंगे निकाय चुनाव

  • ( ब्यूरों रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश: नगर विकास मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव आगामी नवंबर के अंतिम या दिसंबर के पहले सप्ताह तक कराए जाएंगे। इसके लिए परिसीमन का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।

शर्मा ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत निकाय चुनाव समय पर ही कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 756 नगरीय निकाय संस्थाओं में चुनाव कराए जाएंगे। इनमें 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 539 नगर पंचायत शामिल हैं। इस बार 104 नई नगर पंचायतों का गठन किया गया है। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रभारी राधामोहन सिंह और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे।

– परिसीमन पर आपत्ति कर सकती है भाजपा

सूत्रों के मुताबिक बैठक में कुछ प्रदेश पदाधिकारियों ने निकायों का परिसीमन और आरक्षण भाजपा के हित को ध्यान में रखते हुए करने का सुझाव दिया। शर्मा ने कहा कि परिसीमन पर पार्टी आपत्ति दे सकती है, उसका नियमानुसार समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरक्षण निर्धारण के लिए पहले से व्यवस्था निर्धारित है, उसी के अनुसार आरक्षण तय होगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश की पहल पर कार्यदाई संस्था पर दस लाख जुर्माना

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती बासू नें जन गोष्ठी कर सरकार की योजनाओं की दी जानकारियां

City News Uttar Pradesh

लाल सोना पर माफिया और प्रशासन क्या डाल रहें डकैती ? रत्न गर्भा से बलात्कार !

राज्य दो, वोट लो’ का गंगाचरण नें फूंका बिगुल: 2027 चुनाव से पहले गांव-गांव होगी लामबंदी

City News Uttar Pradesh Desk

नगर निकाय चुनाव के तहत विहिप की भी टूटी कुंभकर्णी नींद: घोषित किये पदाधिकारी

City News Uttar Pradesh

बांदा में दूसरे दिन का दशहरा : अलीगंज रामलीला का हुआ रावण वध मंचन

ब्रेकिंग न्यूज़