City News Uttar Pradesh
बाहुबली मुख्तार अंसारी और उसके भाई पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 2 करोड़ 50 लाख की प्रॉपर्टी सीज
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन : मुख्तार अंसारी की पत्नी और साले की एक करोड़ 18 लाख की संपत्ति कुर्क, लखनऊ का फ्लैट भी होगा कुर्क

 

  • ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

गाजीपुर। शासन के एंटी माफिया अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने जिलाधिकारी एमपी सिंह के आदेश पर नगर के सैयदवाड़ा स्थित मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शां अंसारी के आवासीय भवन को कुर्क कर दिया। जिसकी कीमत एक करोड़ 18 लाख रुपये है। वहीं डीएम के आदेश पर लखनऊ के गोमती नगर स्थित आवासीय फ्लैट को कुर्क करने के लिए कोतवाली पुलिस की एक टीम लखनऊ रवाना हो गई है। सुरक्षा कारणों से सैय्यदवाड़ा में भारी में पुलिस फोर्स तैनात है।


गाजीपुर जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार माफ‍िया मुख्‍तार अंसारी ने अवैध तरीके से अकूत संपत्तियां हासिल की थीं। इन संपत्तियों को अपने परिजनों और करीबियों के अलावा अपनी पत्‍नी अफ्शां के नाम से भी खरीदा था। जांच के दौरान पता चला कि पत्‍नी के नाम पर सैयदवाड़ा में एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के अलावा लखनऊ में भी एक कीमती फ्लैट मौजूद है।

ऐसे में जिलाधिकारी द्वारा जांच के बाद कार्रवाई की संस्‍तुति की गई तो मामले में आपराधिक गतिविधियों से कमाई गई संपत्ति के बारे में जानकारी होने के बाद आनन फानन मंगलवार को भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई शुरू की गई। इसके साथ ही पुलिस की एक टीम आगे की कार्रवाई के लिए लखनऊ रवाना हो गई है।


माफ‍िया मुख्‍तार अंसारी और परिवार के पास कई बेनामी संपत्तियों के अलावा अवैध कमाई से भी करोड़ों की प्रापर्टी रही है। शासन की जांच के दौरान अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों और करीबियों की अवैध कमाई से बनी प्रापर्टी को गिराने और उसे कुर्क करने की प्रक्रिया चल रही है।

इसी कड़ी में मुख्‍तार अंसारी की पत्‍नी अफ्शां अंसारी के नाम से डीएम की ओर से आदेश जारी होने के बाद सैयदवाड़ा में मौजूद आवासीय भवन व जमीन को मंगलवार को कुर्क कर लिया गया। वहीं इसी मामले में अवैध अकूत कमाई से लखनऊ में एक फ्लैट को कुर्क करने के लिए जिले से पुलिस की एक टीम रवाना हो चुकी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा किसान मोर्चा नें कनवारा में लगाई किसान चौपाल …

City News Uttar Pradesh

बारिश ने ‘बदला’ मौसम का मिजाज: ठंड से ‘जनजीवन’ प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने चित्रकूट पहुंचे अपर मुख्य सचिव, अब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को मध्यप्रदेश की सीमा से जोड़ने की तैयारी

पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति की जमानत सुनवाई टली : बुधवार को अब होगी सुनवाई

Banda- उपलब्धि : कृषि विश्व विद्यालय में चारे की 73 प्रजातियों का उद्दान।

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की जन चौपाल : समझाया भाजपा सरकार में विकास की बहार !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़