30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वध के लिए भेजे जा रहे 32 पशु बरामद, तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वध के लिए भेजे जा रहे 32 पशु बरामद, तीन गिरफ्तार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। थाना मटौंध पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये अभियुक्त क्षमता से अधिक 19 भैंस और 13 पड़वों को एक ट्रक में लादकर क्रूरतापूर्वक तरीके से वध के लिए जबलपुर (मध्य प्रदेश) से उन्नाव भेज रहे थे। पुलिस ने इन्हें भूरागढ़ बाईपास के पास महोबा रोड पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की चली तबादला एक्सप्रेस : थानेदार हुये इधर से उधर

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाने के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान मटौंध पुलिस को एक संदिग्ध ट्रक मिला, जिसे रोककर जांच की गई। ट्रक में 19 भैंस और 13 पड़वे लदे हुए थे। चेकिंग के दौरान मटौंध पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और ट्रक के चालक व सहायकों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों ने बताया कि ट्रक के मालिक मो0 फरीद कुरैशी, जो जबलपुर (मध्य प्रदेश) के रहने वाला है,उसने इन्हें यह जानवर उन्नाव भेजने का काम सौंपा था।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वध के लिए भेजे जा रहे 32 पशु बरामद, तीन गिरफ्तार

पुलिस ने गाड़ी मालिक और गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। ट्रक को सीज कर दिया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक संतोष कुमार सरोज, सिपाही अश्वनी कुमार, अनूप कुमार, नितेंद्र कुमार शामिल थे।पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश निषाद नें की सफाई : मंदिरों में चलाय ‘स्वच्छता अभियान’

City News Uttar Pradesh

Big news: Yogi Adityanath will contest the UP assembly elections, said the seat will be decided by the party, this time also BJP will reach 300

City News Uttar Pradesh

ओरन कस्बे में चोरों का दुस्साहस : तीन घरों से किये लाखों पार

City News Uttar Pradesh

निजी स्कूलों में शिक्षा के नाम पर डकैती : अभिभावक हुये कंगाल !

नवविवाहिता का संदिग्ध अवस्था में फंदे में लटकता मिला शव पुलिस जांच में सक्रिय

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री नें स्टाफ नसों को बांटे नियुक्ति पत्र बांदा की आठ नर्सें लाभान्वित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़