24.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम नगेन्द्र ने वसूली तेजी के लिये लगाई हांक: राजस्व वादों के निस्तारण पर जोर
उत्तर प्रदेश

डीएम नगेन्द्र ने वसूली तेजी के लिये लगाई हांक: राजस्व वादों के निस्तारण पर जोर

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। डीएम नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को विभिन्न करों की वसूली में तेजी लाने के लिये डीएम नें सख्ती से हांक लगाई। डीएम ने स्टाम्प देयकों, आबकारी, व्यापार कर, परिवहन, खनन और विद्युत देयकों की वसूली की गहन समीक्षा की। विशेष रूप से व्यापार कर, सिंचाई शुल्क, खनिज वसूली की कम दर पर नाराजगी भरी चिंता जताई।

डीएम नगेन्द्र ने वसूली तेजी के लिये लगाई हांक: राजस्व वादों के निस्तारण पर जोर

संबंधित विभागों को शीघ्र वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। बबेरू मण्डी में वसूली कम पर फटकार लगाई। लक्ष्य के अनुसार वसूली करने के कड़े निर्देश दिए। डीएम नगेन्द्र ने राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा की। पुराने वादों का तेजी से निस्तारण करने के लिए भी अधिकारियों को आदेश दिए। हदबंदी मामलों की समीक्षा करते हुए राजस्व निरीक्षकों को कार्यों में तेजी लाने को कहा। इसके अलावा मत्स्य पट्टा और कुम्हारी कला के पट्टे आवंटन की प्रक्रिया भी बैठक में प्रमुख बिंदु रही।

डीएम नगेन्द्र ने वसूली तेजी के लिये लगाई हांक: राजस्व वादों के निस्तारण पर जोर

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों से इन कार्यों को शीघ्र पूरा कर पोर्टल पर अपलोड करने का आदेश दिया। धान क्रय केन्द्रों पर जिलाधिकारी ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमिताभ यादव, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट और अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास: शोर मचाने पर आरोपी फरार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा का किसान कर रहा महसूस : “दगाबाज तेरी बतिया कैसे मानू रे” …

City News Uttar Pradesh

Banda : सीएम योगी को भाया रसिन बांध का प्राकृतिक सौंदर्य, ली सेल्फी …

सदर विधायक प्रकाश नें किया सीसी रोड का लोकार्पण, लगाई चौपाल

City News Uttar Pradesh

मतदाताओं से बात कर रही पुलिस फोर्स, निडर रहने की अपील

City News Uttar Pradesh

खेत में पानी को लेकर विवाद: किसान की कुल्हाड़ी से हुई हत्या, दो गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़