City News Uttar Pradesh
बांदा में बसपा का घटा जनाधार : कैसे होगा विधानसभा चुनाव में उद्धार ?
उत्तर प्रदेश

बांदा में बसपा का घटा जनाधार : कैसे होगा विधानसभा चुनाव में उद्धार ? …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बहुजन समाज पार्टी का जिले में जनाधार मटियामेट की सी स्थिति में है। जिले में पार्टी का कैडर विलुप्त सा हो गया है। “खोजो तो जाने” की कहावत चरितार्थ हो रही है !


संगठन का ढांचा इतना कमजोर है की जिला कार्य समिति में कौन प्रमुख पदाधिकारी हैं वह जिले वासियों के दिमाग से विस्मृति से हैं ! अपनी पार्टी के लोगों में भले ही चर्चित हों !

बांदा में बसपा का घटा जनाधार
एक समय था जब बांदा जिला ही क्या पूरे बुंदेलखंड में बहुजन समाज पार्टी की मजबूती का दबदबा था, लेकिन पार्टी का सत्ता से बाहर जाने के बाद उसके जनाधार में आश्चर्य जनक गिरावट आई! पार्टी का कैडर शक्ति जनाधार विहीन माना जा रहा है। जनहित में पार्टी के कार्यक्रम तो बीते जमाने की बात सी लगने लगी हैं!यहां पुनः सोशल इंजीनिय रिंग भी बहुत काम आये, राजनीतिक समीक्षक ऐसा नहीं मानते! पंचायत चुनाओ में जो जीते भी वह व्यक्तिगत प्रभाव पर न की पार्टी के प्रभाव से।

बांदा में बसपा का घटा जनाधार : कैसे होगा विधानसभा चुनाव में उद्धार ?
जिले की चारों विधान सभा में दृष्टि डालें तो पूर्व मंत्री एवं बबेरू से विधायक रहे गयाचरण दिनकर को छोड़ दें तो तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र में एक नाम औऱ जयराम सिंह बछेउरा का आता है, जिनका जमीनी आधार है। माना जा रहा है की जयराम सिंह की बसपा के प्रति अनन्य निष्ठा औऱ जमीनी पकड़ से वह हाथी की चिघाढ से जीत का नीला परचम फहरा सकते हैं। बाकी जिले की सुरक्षित विधान सभा नरैनी से गया चरण दिनकर अन्य विपक्षी दलों के लिये भारी पड़ सकते हैं। वर्तमान में यहां से भाजपा के राज करण कबीर विधायक हैं। क्षेत्र में इनके प्रति असंतुष्टता है। यह बसपा के लिये राजनीतिक प्लस प्वाइंट हो सकता है।


हालांकि बसपा जिलाध्यक्ष गुलाब वर्मा दावा करते हैं की पंचायत चुनाओ में उनकी पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस दावे के आधार पर वह जिले की चारों विधान सभा सीटें जीतने का “मुंगेरीलाल” जैसा सपना भी देख रहें हैं !

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda-मंडल के 1.38 लाख मजदूरों को 25.67करोड़ का लाभ

City News Uttar Pradesh

कोरोना वैक्सीन लगवाने पर बिगड़ी हालत, वृद्ध की मौत …

City News Uttar Pradesh

राइफल क्लब की ‘नीलामी’ पर कांग्रेस का ‘ऐलान-ए-जंग’: शासन-प्रशासन के खिलाफ भरी हुंकार

City News Uttar Pradesh

आयुक्त नें किया खटान पेयजल योजना का निरीक्षण : खामियां उछल कर आ गई सामने

बेगाने को अपना कर बनें मालामाल और बन जाये पहलवान

बांदा की “निहालपुर बालू खदान अवैध खनन से निहाल” : प्रशासन बना “बहरा और सूरदास” ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़