31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
कांग्रेस की नई रणनीति: जमीन से जुड़कर 'सशक्त संगठन' खड़ा करने की कवायद तेज
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस की नई रणनीति: जमीन से जुड़कर ‘सशक्त संगठन’ खड़ा करने की कवायद तेज

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने अपने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है। इसी कड़ी में नरैनी विधानसभा क्षेत्र के ओरन कस्बे में रविवार को आयोजित पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रत्याशी पवन देवी कोरी ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की असली ताकत कार्यकर्ता हैं, जो अगर बूथ स्तर पर सक्रिय हो जाएं तो सत्ता परिवर्तन कोई मुश्किल काम नहीं।

कांग्रेस की नई रणनीति: जमीन से जुड़कर 'सशक्त संगठन' खड़ा करने की कवायद तेज

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का “संगठन सृजन अभियान” जनता के बीच पार्टी की विचारधारा और संघर्ष को पहुंचाने का अभियान है। पवन देवी कोरी ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की बदहाली ने जनता का जीना दूभर कर दिया है। जनता अब बदलाव के मूड में है और कांग्रेस में एक मजबूत विकल्प देख रही है।” बैठक में तीरथ प्रसाद यादव, शमीम खान, धीरज यादव, सत्यनारायण, राम भजन यादव, अली मोहम्मद, सलमान खान, अब्दुल अजीज, रफीक और हजरत खान समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एआरएम ने रोडवेज बस स्टैंड व वर्कशाप के बाहर अतिक्रमणकारियों की सूची एसपी को भेजी

बबेरू विधानसभा : दो बार विधायक रहे विशंभर यादव पर सपा ने फिर जताया भरोसा, बबेरू से बनाया प्रत्याशी, 2017 में मिली थी हार

City News Uttar Pradesh

शारदीय नवरात्र पर शुरू : देवी मंदिरों एवं पंडालों में उमड़ी भीड़, धार्मिक आयोजनों की गूंज

City News Uttar Pradesh

भाभी का ‘देवर’ ही निकला ‘गुनहगार’: 9 लाख के ‘उड़ाए’ गहने, पर्दाफ़ाश से ‘रिश्ते’ हुए ‘शर्मसार’ !

बांदा सूखे की चपेट में : पूर्व विधायक दलजीत नें सूखा घोषित करने को फिर दिया जोर

डीएम दीपा रंजन नें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ वेयर हाउस का लिया जायजा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़