City News Uttar Pradesh
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें दिया आशिर्वाद "रानी बेटी राज करें"
उत्तर प्रदेश

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें दिया आशिर्वाद “रानी बेटी राज करें”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया। आशिर्वाद दिया की “रानी बेटी राज करे”। जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने नवजात बालिकाओं के जन्मोत्सव पर उनकी माताओं के साथ केक काटा। इस अवसर पर 18 नवजात कन्याओं की माताओं को उपहार एवं जन्म प्रमाण पत्र भेंट किये।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें दिया आशिर्वाद "रानी बेटी राज करें"
DM Durga Shakti Nagpal blessed “Let the queen daughter rule”

कहा कि सरकार द्वारा बेटियों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई-लिखाई एवं विवाह तक विभिन्न योजनाओं के द्वारा सहायता प्रदान की जाती है। इन्ही योजनाओं के अन्तर्गत कन्या सुमंगला योजना भी बेटियों के लिए संचालित है। इसका लाभ प्राप्त करें।जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी नवजात बालिकाओं को इस योजना का लाभ दिलानें हेतु आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करायें।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें दिया आशिर्वाद "रानी बेटी राज करें"
DM Durga Shakti Nagpal blessed “Let the queen daughter rule”

उन्होंने कहा कि बेटियों को पालन-पोषण कर शिक्षित अवश्य करें, क्योंकि बेटियां दो परिवारों का भरण-पोषण व देखभाल करती हैं। उन्होंने जिला अस्पताल में संचालित वन स्टाप सेन्टर का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं देखी। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मीनू सिंह सहित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला श्रीमती सुनीता सिंह उपस्थित रहीं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक : अध्यक्ष सुनील पटेल का गौशालाओं पर जोर …

City News Uttar Pradesh

धार्मिक पर्वों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट: संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर

City News Uttar Pradesh

लूटकांड के मास्टरमाइंड को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया: गैंग के आतंक पर लगा ब्रेक

प्रतिनिधि अंकित की सुबह की सैर बनी ‘औचक’ छापेमारी: गंदगी और घटिया निर्माण देख भड़के

City News Uttar Pradesh

डीएम नें मौनी बाबा मेला स्थल का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

City News Uttar Pradesh

पीएम आवास की दूसरी किश्त के लिये डीएम को ज्ञापन : बताई व्यथा -कथा

ब्रेकिंग न्यूज़