24.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
मोहर्रम की आठवीं पर गूंजी मर्सिया और सोजख्वानी :"न भूले हैं न भूलेंगे हसन और हुसैन की कुर्बानी"
उत्तर प्रदेश

मोहर्रम की आठवीं पर गूंजी मर्सिया और सोजख्वानी :”न भूले हैं न भूलेंगे हसन और हुसैन की कुर्बानी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “न भूले हैं न भूलेंगे हसन और हुसैन की कुर्बानी, न मिटी है न मिटेगी फात्मा जहरा की निगेबानी”। शहीदाने कर्बला को ऐसे ही मरसिया और सोजख्वानी से याद करने का गुरुवार को आठवां दिन बीत गया। आठवीं पर परपंरा के मुताबिक मेंहदी ताजिया निकाले गए। कोतवाली के सामने भारी भीड़ का मेला लगा और आधा दर्जन मेंहदी ताजियों के मिलाप की रस्म बाजेगाजे के साथ अदा की गई। सौहार्द की वरासत को रखते हुए जगह-जगह हिंदू और मुस्लिमों ने लंगर लुटाया। उधर, पूर्वी कोठी समेत शिया इमामबाड़ों में मजलिसों का सिलसिला जारी रहा।

मोहर्रम की आठवीं पर गूंजी मर्सिया और सोजख्वानी :"न भूले हैं न भूलेंगे हसन और हुसैन की कुर्बानी"
Marcia and Sojkhwani echoed on the eighth of Muharram: “Neither have we forgotten nor will we forget the sacrifices of Hasan and Hussain”

गुरुवार को सुबह कुंजरहटी (मर्दननाका) से सब्जी फरोश बिरादरी और अलीगंज से कुदउवा जनाना, दरी मोहाल से बुनकर बिरादरी और अलीगंज से टिर्री व मंसूरी बिरादरी के ताजिए मेंहदी ढोल ताशों की गूंज के बीच कोतवाली के सामने इकट्ठा हुए। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के मद्देनजर ताजिए जुलूस सुबह जल्दी निकाले गए।मिलाप की रस्म होते ही तीन-तीन ताजियों के दो जत्थों अलग-अलग रूटों पर निकल पड़े।

जगह-जगह छतों से भीड़ पर लड्डू फेंककर लंगर किया गया। कालवनगंज, छिपटहरी, मर्दननाका, कुंजरहटी, अलीगंज, गूलरनाका आदि इलाकों में लंगर हुए। दोपहर के पहले ही यह सभी ताजिए अपने-अपने ठिकानों पर रख दिए गए। अब शुक्रवार को नवमीं मोहर्रम मनाई जाएगी। इस रात दहकते अंगारों को हाथों से लुटाकर अलाव खेला जाएगा। रात भर ढाल सवारियों के जुलूस शहर में घूमेंगे। पूर्व संध्या से ही अलाव के गड्ढे खोदकर तैयार कर दिए गए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट के बड़ा अखाड़ा के महंत कल्याणदास ब्रह्मलीन, मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर जताया दुख

City News Uttar Pradesh

गंदगी फैलाने पर हो रही है चालान की कार्रवाई, आयुक्त ने भ्रमण कर परखे सफाई व्यवस्था के हालात

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें दिया सिंचाई का तोहफा : पांच पंप कैनालों का होगा आधुनिकी करण

City News Uttar Pradesh

रमजान का पहरा अशरा खत्म, खूब की दुआएं: रोजेदारों के छलके आंसू

मेडिकल कालेज स्टाफ नर्सों की कमी से बेहाल : स्वास्थ मंत्री नहीं दे रहे हैं ध्यान !

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख्तार अंसारी की नींद उड़ी : जेल में भयभीत कांप रहा हा थरथर !

ब्रेकिंग न्यूज़