City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा डीएम “अटल योजना” पर अटल,निर्देशों की कसी कमान….

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह नें अटल भूजल योजना में तेजी लाये जानें के अपने अटल इरादों की पेश कस का इरादा स्पष्ट कर दिया। कलेक्ट्रेट सभागर में योजना हेतु गठित जनपद स्तरीय कार्यक्रम इकाई की बैठक में उन्होनें कहा नये साल में नई सकारात्मकऊर्जा से कार्य होना चाहिए नकरात्मक ऊर्जा का क्षरण करें ताकि समय और गुणवत्ता से कार्य हो। आपको बता दें की योजना में जिले के पांच विकास खंडों के 95 गांव शामिल हैं। योजना का उद्देश्य हर घर में पीने का साफ पानी पहुंचाना है। इसमें विश्व बैंक और केंद्र सरकार की 50-50 फीसदी की भागेदारी है।


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95 वीं जयंती पर 25 दिसंबर 2019 को केंद्र सरकार ने यह योजना लागू की थी। पांच वर्षीय इस योजना में छह हजार करोड़ खर्च होनें हैं। बुंदेलखंड सहित प्रदेश के सभी 78 जिलों के 193 विकास खंडों की 8350 ग्राम पंचायतों को योजना में शामिल किया गया है।


डीएम आनंद कुमार सिंह ने सीडीओ तथा योजना से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया की यह सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है।इसे समेकित ढंग से आगे बढ़ाया जाये। इसमें जनपद के महुआ, बड़ोखर खुर्द, नरैनी, जसपुरा और तिंदवारी विकास खंडों का चयन किया गया है। इसकी मानीटरिंग और क्रियान्वयन के लिए शासनादेश के अनुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम यूनिट गठित है।यह सही अंजाम का पालन करें। भूगर्भ जल विभाग खंड-बांदा के अधिशासी अभियंता एमए जैदी ऩे बताया की योजना में शामिल बांदा के पांच ब्लाक और उनके गांव बड़ोखर ब्लाक (18 गांव) : चमरहा, बसहरी, इटवां, गोयरा मुगली, जौरही, जमुनीपुर, कनवारा, करहिया, करछा, खैराडा, लड़ाका पुरवा, लामा, लुकतरा, मटौंध ग्रामीण, मोहन पुरवा, पचनेही, पल्हरी, उजरेहटा।
तिंदवारी ब्लाक (17 गांव) : अमलोर, अतरहट, बेंदा, बिछवाही, छिरहुंटा, डिघवट, दोहतरा, जौहरपुर, कुकुवाखास, माचा, नरी, निवाइच, पैलानी, पलरा, पिपरहरी, रेहुंटा, तारा। जसपुरा ब्लाक (11 गांव) अदरी, अमारा, गौरीकलां, जसपुरा, नांदादेव, नरायणगढ़, नरजिता, पड़ेरी, रामपुर, सिकहुला, सिंधनकलां। नरैनी ब्लाक (26 गांव) : बदौसा, बघेलाबारी, बनई, बरसड़ा, मानपुर, बरुआ कालिंजर, भुसासी, चंदौर, दुबरिया, गोरे मऊ कलां, गढ़ा, हड़हा माफी, जमवारा, खंदेउरा, लहुरेटा, मुकेरा, मुर्दीपुर, ओरहा, पौहार, पुकारी, सढ़ा, तरसूमा, तेरा-ब, तुर्रा, उदयपुर, रक्सी। महुआ ब्लाक (23 गांव) बंसी, बरमनपुर, बरुआ स्योढ़ा, भसरौड़, बिगहना, छिबांव, देवरार, हुसैनपुर कलां, जरर, काजीपुर, खानपुर, खरौंच, कोलावल रायपुर, महुआ, मऊ, गिरवां, मुरवल, पनगरा, पहाड़पुर, पैगंबरपुर, रिसौरा, पतौरा, स्योढ़ाऔर तरखरी हैं। डीएम नें सभी संबंधित अधिकारियों को सचेत किया की वह अकस्मात इस योजना की लगातार समीक्षा करेगें। कार्य में ढिलाई करनें वाले दंडित होगें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : जंगल में फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, पास में मिला सामान देख पुलिस भी हैरान

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है

City News Uttar Pradesh

बांदा लोहरा खदान में आगजनी : विधायक एवं ब्लाक प्रमुख सहित 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

COVID-19 in UP : यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ी गिरावट, 24 घंटे में 12547 नए मरीज मिले, 281 की मौत …

गांधी प्रतिमा न लगाने पर कांग्रेसियों का पालिका में धरना

City News Uttar Pradesh

यूपी : विधान परिषद चुनाव का कार्यक्रम बदला, अब 9 अप्रैल को मतदान और 12 अप्रैल को आएगा परिणाम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़