28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बुन्देलखंड में बाघ होगें जीपीएसल कालर से लैस,मिली अनुमति।

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में स्थित पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में गिद्धों के बाद अब वनराज यानी बाघ को भी जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) कॉलर से लैस किया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों की मंजूरी मिलने के बाद वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने इसके लिए हरी झंडी भी दे दी है।


पिछले दो दिनों से पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में ये कार्य शुरू भी हो गया है। यहां कुल 14 बाघों को जीपीएस सैटेलाइट कॉलर लगाए जाएंगे। जीपीएस कॉलर लगाने के बाद बाघों की गतिविधियों पर पार्क प्रशासन पूरी नजर रखेगा।


पार्क प्रशासन के मुताबिक, अब तक एक अवयस्क बाघिन को टीम ने कॉलर लगाया है। इसके अलावा चार बाघों को जीपीएस लगाने वाली टीम ने कॉलर से लैस कर दिया है। दिसंबर की शुरुआत में पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में गिद्धों को रेडियो टैग लगाए गए थे। गिद्धों पर यह कार्य देश में पहली बार हो रहा है।


इसके पीछे वन विभाग की मंशा है कि टैगिंग के जरिए गिद्धों की गतिविधियों और उनके स्थलों, प्रवास तथा लैंड स्केप में उपस्थिति आदि के बारे में जानकारी मिलती रहेगी। अब पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में बाघों पर यह कार्य शुरू हो गया है, जो देश में यह पहली बार हो रहा है।


इस बाबत वन विभाग का कहना है कि जीपीएस कॉलर लगाए जाने के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क के अधिकारियों और कर्मचारियों को बाघों की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। जीपीएस कॉलर लगा होने की वजह से उनकी लोकेशन हर समय पार्क प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलती रहेगी। उधर, बाघों के बस्ती या आबादी के नजदीक पहुंचने की भी लोकेशन मिलते ही पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क की टीम अलर्ट हो जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्य समिति मंजूरी के साथ घोषित …

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, चचेरे भाई-बहन की मौत, एक गंभीर घायल।

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र ने सामूहिक विवाह तैयारियों का किया निरीक्षण, 650 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य

City News Uttar Pradesh

यात्री गण कृपया ध्यान दें : आन लाईन टिकट बुकिंग में हुआ बदलाव

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का हुए नाराज : फरियादी की शिकायत पर एक्सईएन को लगाई कड़ी फटकार, निस्तारित किए पांच मामले

यूपी: प्रदेश के सभी ज‍िलों में जाएगी आयोग की टीम, तीन माह में तैयार हो जाएगी ओबीसी आरक्षण की रिपोर्ट

ब्रेकिंग न्यूज़