31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम का थाने में औचक निरीक्षण: रजिस्टरों की जांच में पकड़ीलापरवाही, मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश

डीएम का थाने में औचक निरीक्षण: रजिस्टरों की जांच में ‘पकड़ी’ लापरवाही, मचा हड़कंप

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संदेश देते हुए डीएम जे. रीभा ने चिल्ला थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। बिना पूर्व सूचना पहुंची डीएम ने थाने के अभिलेखों से लेकर साफ-सफाई व्यवस्था तक हर बिंदु पर गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान कई रजिस्टरों में खामियां सामने आईं, जिन पर उन्होंने तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

डीएम का थाने में औचक निरीक्षण: रजिस्टरों की जांच में पकड़ीलापरवाही, मचा हड़कंप

डीएम ने ग्राम अपराध रजिस्टर-8, एनसीआर रजिस्टर, शस्त्र रजिस्टर और निरोधात्मक कार्रवाई रजिस्टर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अनुसूचित जाति एवं जनजाति उत्पीड़न रजिस्टर की भी पड़ताल की। थाना क्षेत्र के गांवों में अपराध की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

डीएम का थाने में औचक निरीक्षण: रजिस्टरों की जांच में पकड़ीलापरवाही, मचा हड़कंप

डीएम रिभा ने अभिलेखों में अद्यतन प्रविष्टियों और रख-रखाव में कमियां पाई गईं,जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए रजिस्टरों को व्यवस्थित रखने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। लंबित मामलों, निरोधात्मक कार्रवाई और अपराध नियंत्रण के उपायों पर विस्तृत चर्चा की।

डीएम का थाने में औचक निरीक्षण: रजिस्टरों की जांच में पकड़ीलापरवाही, मचा हड़कंप

संबंधित पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने थाना परिसर के शौचालय और मैस का भी निरीक्षण किया। शौचालय में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर तत्काल सफाई के निर्देश दिए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

माफिया का तांडव : बालू का ‘अवैध कारोबार और करोड़ों की लूट’, प्रशासन क्यों बना मूकदर्शक ?

City News Uttar Pradesh

“मोहतरमा जी” दीजियेगा ध्यान : बुजुर्गों की सहायता का टोल नंबर बने ना “लाली पाप” ! …

पूर्व विधायक दलजीत मंडल में खाद की कमी से चिंतित : मंडलायुक्त से तत्काल पहल का आग्रह

City News Uttar Pradesh

भाजपा एवं सपा के लिए ‘निषाद’ बनेगा किंग मेकर: बिछ गई ‘चुनावी शतरंज’

विद्युत विभाग के “निजीकरण” का बड़ा विरोध प्रदर्शन: अभियंताओं का “आंदोलन” तेज

बांदा का भयानक यौन शोषण कांड: अरब पति तीनों मुख्य आरोपियों पर पुलिस क्यों मेहरबाँ ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़