31.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
मंडलायुक्त दिनेश सिंह : गांवों को शहरों की तरह बनाएगें स्वच्छ, कराएंगे विकास
उत्तर प्रदेश

आमदनी बढ़ाएं, वसूली में न की जाए लापरवाही : आयुक्त

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मण्डल के सभी नगर निकाय अपनी-अपनी आमदनी बढाने के लिए विशेष प्रयास करेें तथा वसूली पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल दिनेश कुमार सिंह ने नगरीय निकायों की बैठक में यह निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी नगर निकायों के प्रमुख मार्गों तथा जन सामान्य के टहलने वाले मार्गों पर रात्रि में सफाई अवश्य करायी जाए। इसके साथ ही सभी नगर निकायों में प्रमुख मार्गों पर तिरंगी लाइटें लगवायी जाए।

आमदनी बढ़ाएं, वसूली में न की जाए लापरवाही : आयुक्त
Increase income, should not be negligent in recovery: Commissioner

आयुक्त ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका कर्वी कोे निर्देश दिये कि कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर सफाई की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। सफाई कर्मचारी 24 घण्टे वर्दी में तैनात रहे। उन्होंने कहा कि परिक्रमा मार्ग पर जो दुकनदार हैं, वे कूड़ादान अवश्य रखें। कूडा सड़क पर न डालें। श्री सिंह ने निर्देेश दिये कि जिन दुकानों के पास सात दिन के बाद कूड़ा मिले, उनका चालान किया जाए। उन्होंनेे कहा कि चित्रकूट के प्रमुख धार्मिक स्थलों तथा रेलवे स्टेशन व बस स्टैण्ड की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। आयुक्त ने कहा कि जो दुकानदार, नागरिक कूडा फैलायें उनका वीडियो बनाकर चालान कराया जाए। आयुक्त ने निर्देश दिये कि गर्मी के मौसम में जनसामान्य के लिए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शहर के प्रमुख चैराहों पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन नगरीय निकायों में डम्पिंग ग्राउण्ड नही हैं, वह डम्पिंग ग्राउण्ड के लिए शीध्र भूमि चिन्हित करायें।

आमदनी बढ़ाएं, वसूली में न की जाए लापरवाही : आयुक्त
Increase income, should not be negligent in recovery: Commissioner

आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने अतर्रा नगर पालिका की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि अतर्रा में जाम की समस्या का निराकरण कराया जाए, जो दुकनदार सड़कों पर अतिक्रमण किये हुए हैं उसेे हटवाया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि अतर्रा में पार्क का निर्माण प्राथमिकता पर पूर्ण कराया जाए। आयुक्त ने निर्देश दिये कि सभी नगर निकायों में वेेन्डिग जोन बनाये जायें, जहां वेन्डर अपने सामान की बिक्री कर सकें। उन्होंने कहा कि सभी नगर निकायों में सामुदायिक शौचालय 24 घण्टे खुलवाए जाएं, जिससे जनसामान्य के लोग इनका प्रयोग कर सकें। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव, सभी नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में सपा का संगठन ‘वेंटिलेटर’ पर: दो माह से जिला कमेटी भंग, जिलाध्यक्ष की कुर्सी का सस्पेंस

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में छह करोड़ की आई बहार: चमकेंगे चारों विधानसभा क्षेत्रों में कार्य

बाप रे बाप : प्लास्टिक पाईप फैक्ट्री मालिक नें करोड़ों में लगाया राजस्व को चूना !

धरती की कोख सूख रही: पानी की एक-एक बूंद पर खतरा, बर्बादी पर सिस्टम खामोश

City News Uttar Pradesh

बांदा : पूर्व सांसद के बेटे लालू दुबे बने कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष, संजय गुप्ता को बनाया शहर अध्यक्ष …

बांदा विकास प्राधिकरण की धनतेरस शुरू : कमाये 13 करोड़

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़