योगी सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री रहे जितिन प्रसाद दोबारा मंत्री बनाए गए हैं। पिछली योगी सरकार में उनका कार्यकाल भले ही कम समय का रहा हो, लेकिन अपनी उपयोगिता उन्होंने साबित कर दी। मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दोनों कार्यकाल में केंद्रीय राज्यमंंत्री रहे जितिन प्रसाद को विधानसभा चुनाव से पहले 10 जून 2021 में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने ब्राह्मण चेहरे के रूप में पार्टी में शामिल किया था। जिस समय जितिन भाजपा में शामिल हुए उस समय सरकार पर ब्राह्मण विरोधी होने के आरोप लग रहे थे।

कहा जा रहा था कि वह भाजपा के कल्चर में फिट नहीं हो पाएंगे, लेकिन उन्होंने अपनी सक्रियता बढ़ाई, जिसके बाद सितंबर 2021 में प्रदेश सरकार ने उन्हें एमएलसी बनाते हुए कैबिनेट मंत्री का पद देकर जिम्मेदारी बढ़ा दी। पहली बार प्रदेश के मंत्रिमंडल में शामिल हुए जितिन ने इसे बखूबी निभाया। उन्होंने प्रबुद्ध सम्मेलनों के जरिए पार्टी के पक्ष में माहौल बनाना शुरू किया। सबसे ज्यादा जोर ब्राह्मणों की नाराजगी दूर करने और उन्हें भाजपा के नजदीक लाने पर रहा। जितिन ने जिले के साथ साथ लखीमपुर खीरी, सीतापुर , पीलीभीत, हरदोई, बलिया, बाराबंकी, सोनभद्र आदि जिलों में विधानसभार सभाएं व सम्मेलन किए।

स्थानीय स्तर पर भी पार्टी से दूर हो रहे ब्राह्मण मतदाताओं का रुख काफी हद तक भाजपा की ओर मोड़ा। जिन जिलों में जितिन ने सभाएं कीं वहां परिणाम अच्छे आए। स्वच्छ छवि वाले जितिन कोसरकार व संगठन में कार्य करने का अनुभव है। युवाओं के साथ-साथ लगभग हर वर्ग के लोगों में लोकप्रिय हैं। पार्टी नेतृत्व अच्छी तरह जानता है कि रूहेलखंड में युवा ब्राह्मण चेहरे के रूप में उन्हें आगे बढ़ाने का लाभ मिलेगा। इसलिए तमाम अटकलों के बीच उनकी उपयोगिता व कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें दोबारा सरकार बनने पर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
