![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में एक विशेष मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस का मुख्य उद्देश्य मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाना और महिला पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समाधान करना था। इस अवसर पर महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 21 महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने महिला उपनिरीक्षकों और आरक्षियों से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों, गांवों और कस्बों में अधिक से अधिक कार्यशालाएं आयोजित की जाएं, ताकि महिलाएं और छात्राएं अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें। मिशन शक्ति अभियान के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान हो। बैठक के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने अपने कार्यस्थल से जुड़ी समस्याएं साझा कीं, जिनमें ड्यूटी शिफ्ट, सुरक्षा, और संसाधनों की कमी जैसी चुनौतियां शामिल थीं। पुलिस अधीक्षक ने समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा।

महिला सुरक्षा और महिला अपराधों की विवेचना में बेहतरीन योगदान देने वाली 7 महिला उपनिरीक्षक और 14 महिला आरक्षियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आगे भी महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए नए कार्यक्रम और अभियानों की योजना बनाई जाएगी। साथ ही पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी नरैनी और मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी अंबुजा त्रिवेदी, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी रश्मि देवी सहित जिले के सभी थानों की महिला उपनिरीक्षक और आरक्षी उपस्थित रहीं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
