City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश का भूमि पूजन, लोकार्पण : शहरवासियों का मन बागवां ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें शहर के चौराहों औऱ पार्कों के सौन्दर्यीकरण के क्रम का शुभारंभ एवं केवटरा रेलवे क्रासिंग अंडर ब्रिज पास का सुदृढीकरण के बाद लोकार्पण कर शहरवासियों का मन “बागवां” कर दिया। सावन के प्रथम दिन विधायक के इस कार्य से लोगों का मन भी खुशी में “झूले-झूलने” लगा।


सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें महाराणा प्रताप चौक के सौंदर्यीकरण करण के लिये भूमि पूजन किया। यह कार्य विकास प्राधिकरण की अवस्थापना निधि से शुरू हुआ है।

विधायक प्रकाश की पहल पर पहले चरण में महारणा प्रताप चौक के बाद पद्माकर चौराहा, बाबूलाल चौराहा औऱ कालूकुआं चौराहा भी सुंदरता के क्रम में शामिल है।


इसके अलावा पार्कों में आवास-विकास ए ब्लाक, इंदिरा नगर में दो पार्क सुंदरीकरणके लिये चयनित हैं। यह सारे पार्क अभी पालिका की लापरवाही से बदहाली के शिकार हैं।सदर विधायक नें इस अवसर पर अपने संबोधन में यह भरोसा दिया की बड़े शहरों की तरह बांदा के चौराहे और पार्क अपनी सुंदरता का जलवा बिखेरेगें।


इसी क्रम में विधायक दिवेदी नें केवटरा रेलवे अंडर पास सड़क का जीर्णोद्धार कराकर लोकार्पण किया। अंडर पास सड़क ध्वस्त हो जाने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहनों एवं राहगीरों को दिक्कत होती थी। दुर्घटनाएं होना आम हो गया था। सदर विधायक नें इसके नव निर्माण के लिये बुंदेलखंड विकास निधि से 39 लाख रुपये पीडब्लूडी को दिये तब जाकर गुणवत्ता पूर्ण इसका निर्माण हो सका।


इस अवसर पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डीएम आनंद सिंह, सांसद आरके पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल,किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला,पूर्व जिला पंचायतअध्यक्ष जगराम सिंह,रजत सेठ, अनिरुद्ध त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फोरम ने वाहन चोरी पर परिवादी को बीमा क्लेम 6 लाख 69 हजार 501 का सौंपा चेक

City News Uttar Pradesh

नई बनेगी चित्रकूट तहसील: 111 गांव होंगे शामिल, बनेंगे 34 हल्के

महोबा : एक लाख के इनामी निलंबित भगोड़ा आईपीएस मणिलाल पर एक और मुकदमा दर्ज …

विधायक प्रकाश नें दी कड़ी हिदायत : खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द सिंह नें बर्ड फ्ल्यू से निपटने के लिये ठोंकी ताल, बढ़ाई चौकसी…

City News Uttar Pradesh

गणेश महोत्सव के सातवें दिन “सांस्कृतिक कार्यक्रमों” की “सतरंगी छटा” : दर्शक “मुग्ध”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़