City News Uttar Pradesh
बांदा में पंचायत चुनाव का 'बदला हिसाब' : अब 900 वोटर पर 'एक' बूथ, हर गांव में बनेगा 'मतदान केंद्र'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में पंचायत चुनाव का ‘बदला हिसाब’ : अब 900 वोटर पर ‘एक’ बूथ, हर गांव में बनेगा ‘मतदान केंद्र’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले बांदा में ‘बूथों का पूरा गणित बदल’ गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के नए फरमान के बाद अब एक बूथ पर 800 की जगह 900 मतदाता वोट डालेंगे। इस बदलाव से जिले में 45 मतदान केंद्र और 1 बूथ कम हो गए हैं, लेकिन हर गांव तक बूथ पहुंचाने का रास्ता साफ हो गया है।

पंचायत चुनाव 'धड़का' रहा दिल : मतदाता सूची देरी से सियासी सरगर्मी

10 जून को जारी हुई नई निर्वाचक नामावली में आठों ब्लॉक में 922 मतदान केंद्र और 2024 बूथ तय किए गए हैं। 2021 के चुनाव में ये संख्या 969 केंद्र और 2025 बूथ थी। यानी अब एक बूथ पर 100 वोटर बढ़ गए हैं। जिले की 469 ग्राम पंचायतों में कुल 12,12,861 मतदाता हैं। इनमें 6,74,426 पुरुष और 5,38,735 महिला मतदाता शामिल हैं। ये सभी 2024 बूथों पर वोट डालेंगे।

लोकसभा मतदान में बांदा जिला की महिलाओं नें पुरुषों से मारी बाजी

नई नियमावली की सबसे खास बात ये है कि अब हर गांव में बूथ बनेगा। भले ही वहां मतदाता 900 से कम हों। पहले कम वोटर वाले गांवों को दूसरे गांव के बूथ से जोड़ दिया जाता था। अब ‘हर गांव, अपना बूथ’ का फॉर्मूला लागू होगा। आयोग ने सख्ती से कहा है कि इस बार कोई भी बूथ निजी मकान में नहीं बनेगा। सिर्फ सरकारी और अर्ध सरकारी स्कूल, पंचायत भवन जैसी जगहों पर ही मतदान होगा। साथ ही हर बूथ पर पानी, शौचालय, रैंप जैसी बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य कर दी गई हैं।

बांदा लोकसभा में मतदान पर तपिश पड़ी भारी : 60 प्रतिशत हुआ मतदान

एक बूथ पर 900 वोटर होने से मतदान के दिन लंबी कतारें लगना तय है। प्रशासन के सामने समय से शांतिपूर्ण वोटिंग कराना बड़ी चुनौती होगा। वहीं दलों को भी अब बूथ मैनेजमेंट की रणनीति नए सिरे से बनानी पड़ेगी। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत का ये ‘नया बूथ मॉडल’ सियासी समीकरण भी बदल सकता है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों का बेड़ा कैसे होगा पार 20 करोड़ बकाया पर मचा हाहाकार !

एसपी पलाश बंसल की चली तबादला एक्सप्रेस: बड़े पैमाने पर बदल गया थाना-चौकी का गणित

City News Uttar Pradesh

महाकुंभ में सनसनी: बांदा के सफाई कर्मी ने खुद का गला रेता, वजह अज्ञात

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने विकास की दी दस्तक: वक्फ की ज़मीन अब ‘गरीबों की तरक्की’ का बनेगी जरिया

कब्रिस्तान में काटा था प्रेमिका का गला: आसमां के हत्यारे को 78 दिन में उम्रकैद, चेहरे के कारण मिली कठोर सजा !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश : 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को कोरोना टीके की बूस्टर डोज लगाने में लाएं तेजी

ब्रेकिंग न्यूज़