
- विनोद मिश्रा
बांदा। राम मंदिर निर्माण के बाद चंदा और जेवरात चोरी के आरोपों को हथियार बनाकर सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने भाजपा पर सीधा सियासी हमला बोल दिया है। विशंभर ने राम मंदिर के चंदे में धांधली और जेवरात गायब होने के प्रकरण को केंद्र में रखते हुए भगवा ब्रिगेड की ‘राम भक्ति’ को कठघरे में खड़ा कर दिया !
विशंभर यादव गरजना भरे स्वर में बोले ,‘बीजेपी की सच्चाई अब देश देख’ रहा है। यह भगवान श्री राम के सच्चे भक्त नहीं, सियासी भक्त हैं। राम के नाम पर चंदा लिया, जेवरात तक गायब हो गए और कार्रवाई के नाम पर लीपापोती चल रही है। विधायक विशंभर यादव नें गृह मंत्री अमित शाह को आड़े हाथ लेते हुए कहा की ‘जिन्होंने सैकड़ों बार राम मंदिर के नाम पर वोट मांगा,उन्होंने आज तक मंदिर में दर्शन तक नहीं किए ! वोट के वक्त राम-राम, दर्शन के वक्त आराम। जनता सब समझती है।
प्रधानमंत्री मोदी पर सबसे तीखा वार करते हुए विधायक विशंभर ने कहा,‘दूसरी ओर प्रधान मंत्री मोदी हैं जो धृतराष्ट्र बनकर चंदा चोरों को बचा रहे हैं। राम के नाम पर वसूली हुई, जेवरात की चोरी हुई, पर कार्रवाई कहां हुई ? बड़े लोगों को बचाने के लिए आंखें मूंद ली गईं।’ सपा विधायक विशंभर यादव के इस बयान ने राम मंदिर चंदा घोटाले और जेवरात प्रकरण को 2027 से पहले फिर से सुलगा दिया है। विपक्ष अब ‘राम भक्ति बनाम राम के नाम पर लूट’ का नैरेटिव सेट कर रहा है। विधायक विशंभर यादव का आरोप है कि राम मंदिर आस्था का केंद्र है, पर भाजपा ने उसे ‘वसूली का अड्डा’ बना दिया। अब सवाल यही है कि चंदा और जेवरात चोरी पर हुई कार्रवाई का हिसाब भाजपा कब देगी, क्योंकि विशंभर ने सीधे शाह और मोदी को निशाने पर ले लिया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
