City News Uttar Pradesh
जिला विकास अधिकारी का रात में औचक निरीक्षण : मुख्यालय में अनुपस्थित मिले दो अवर अभियंता और बीओ पीआरडी, अब होगी प्रशासनिक कार्रवाई
उत्तर प्रदेश

जिला विकास अधिकारी का रात में औचक निरीक्षण : मुख्यालय में अनुपस्थित मिले दो अवर अभियंता और बीओ पीआरडी, अब होगी प्रशासनिक कार्रवाई

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेश शासन ने ब्लाकों में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्यालय में ही रात्रि निवास कर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। इसके बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। बुधवार की रात जिला विकास अधिकारी ने बड़ोखर खुर्द ब्लाक में आवासीय परिसरों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ व कुछ कर्मचारियों को छोड़कर दो अवर अभियंता और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। बताया गया ये जिला मुख्यालय में निवास करते हैं। डीडीओ ने अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

जिला विकास अधिकारी का रात में औचक  निरीक्षण : मुख्यालय में अनुपस्थित मिले दो अवर अभियंता और बीओ पीआरडी, अब होगी प्रशासनिक कार्रवाई
Two Junior Engineers and BO PRD found absent in the headquarters, now administrative action will be taken

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन पहले वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिलाधिकारी अनुराग पटेल और मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि ब्लाक स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मुख्यालय में ही रात्रि निवास करेंगे, जिससे फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो सके। शासन के निर्देश के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को देर शाम जिला विकास अधिकारी डा. रवि किशोर त्रिवेदी ने बड़ोखर खुर्द ब्लाक का निरीक्षण किया। रात करीब सवा आठ बजे ब्लाक के आवासी कालोनी में खंड विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय, उर्दू अनुवादक इंद्रजीत और पत्र वाहक शकुंतला निवास करते पाए गए। जबकि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता, लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनुपस्थित मिले। इन लोगों ने जिला मुख्यालय में ही आवास बना रखा है। जिला विकास अधिकारी ने इसे आपत्तिजनक बताया।

उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार विकासखंड स्तरीय सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने मुख्यालय पर आवास बनाकर रहना है। अधिकारियों व कर्मचारियों को इस आशय का प्रमाण भी देना होगा, जिससे वस्तु स्थिति से मुख्य विकास अधिकारी और जिला अधिकारी को अवगत कराया जा सके। जिला विकास अधिकारी ने निरीक्षण आख्या जिलाधिकारी को भेजी है। साथ ही अनुपस्थित पाए गए अवर अभियंता और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई को संबंधित विभागाध्यक्ष को पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि सभी ब्लाकों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। कहीं अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले तो बक्शा नहीं जाएगा।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट : इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय होंगे आरएसएस के स्वयंसेवक, भाजपा की तरह तैयार होगा हाईटेक सूचना संवाद केंद्र …

राजनीति : बिना दूल्हे की बारात है I.N.D.I.A, योगी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का विपक्षी गठबंधन पर हमला, एक-दूसरे के खून का प्यासा भी बताया

City News Uttar Pradesh

Banda : गर्मी आने के साथ पानी के लिए मचने लगा हो-हल्ला, वैध और अवैध खनन के चलते सूखने की कगार पर पहुंची नदियां …

Banda : बालिका में शीतल और बालक में किशन ने जीती दौड़…

City News Uttar Pradesh

News : हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: आजमगढ़, मुंबई और हरियाणा से लखनऊ गए थे छह शूटर…

City News Uttar Pradesh

तमसा गंगा तट पर 9 करोड़ से चमकेगी ‘महर्षि वाल्मीकि’ की तपोभूमि: लालापुर बनेगा पर्यटन का नया द्वार

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़