City News Uttar Pradesh
बांदा :सपा विधायक विशंभर ने अदालत में किया आत्मसमर्पण
उत्तर प्रदेश

सपा विधायक सहित छह ने किया सरेंडर, जमानत हुई मंजूर

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोविड-19 संक्रमणकाल के दौरान शासन ने प्रतिबंध लगाया था। उसी दौरान कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करके रोड जाम कर जनहित के कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ला बबेरू ने बबेरू विधायक सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया था। अदालत ने सभी आरोपितों के विरुद्ध सम्मन जारी किया।


मामले की जानकारी होने पर सपा विधायक विशंभर यादव, जगन्नाथ गुप्ता, दिलीप कुमार, अखिलेश कुमार, अनूप गुप्ता व संदीप यादव अपने अधिवक्ता के माध्यम से गुरुवार को प्रथम अपर न्यायिक मजिस्टेट गरिमा सिंह की अदालत में सरेंडर करने का प्रार्थनापत्र दिया। सरेंडर प्रार्थनापत्र की सुनवाई के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सभी की जमानत मंजूर कर दी है। यह जानकारी विशेष लोक अभियोजक अंबिका व्यास ने दी है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें पूरी कर दी आस : खुरहंड -विलगांव मार्ग की बदहाली होगी दूर

स्वास्थ्य विभाग की तबादला एक्सप्रेस : मंडल से 40 चिकित्सकों का गैर जनपदों में हुआ स्थानांतरण

मंत्री स्वतंत्र देव एवं रामकेश का ‘मां मंदाकिनी’ को नमन: खुद नदी में उतर किया ‘स्वच्छता का महायज्ञ’

City News Uttar Pradesh

डीएम-एसपी ने “कसी लगाम”: अवैध खनन, ओवरलोडिंग व माफियाओं पर चलेगा “डंडा”

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के ‘इस्तीफे’ आया सियासी भूचाल: कांग्रेस की ‘रणनीति’ पर उठे सवाल

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनंद किसानी के प्रति संवेदनशील, कराई क्राप कटिंग …

ब्रेकिंग न्यूज़