City News Uttar Pradesh
नसीमुद्दीन सिद्दीकी के 'इस्तीफे' आया सियासी भूचाल: कांग्रेस की 'रणनीति' पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के ‘इस्तीफे’ आया सियासी भूचाल: कांग्रेस की ‘रणनीति’ पर उठे सवाल

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की “राजनीति में उस समय सियासी भूचाल” आ गया, जब कांग्रेस पार्टी के “वरिष्ठ नेता और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी” ने कांग्रेस की “प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा” दे दिया। उनके “अचानक” लिए गए इस फैसले ने “न केवल कांग्रेस संगठन को झकझोर” दिया है, बल्कि “आगामी राजनीतिक समीकरणों को भी नए सिरे से चर्चा” में ला दिया है।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के 'इस्तीफे' आया सियासी भूचाल: कांग्रेस की 'रणनीति' पर उठे सवाल

सूत्रों के मुताबिक, नसीमुद्दीन सिद्दीकी काफी समय से पार्टी की कार्यशैली और संगठन के भीतर अपनी भूमिका को लेकर असहज थे। बताया जा रहा है कि उनके सुझावों और राजनीतिक अनुभव को अपेक्षित महत्व नहीं दिया जा रहा था। यही कारण रहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंपते हुए संगठन से अलग होने का फैसला किया। हालांकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से किसी नेता या गुट का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके कदम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के 'इस्तीफे' आया सियासी भूचाल: कांग्रेस की 'रणनीति' पर उठे सवाल

नसीमुद्दीन सिद्दीकी उत्तर प्रदेश की “राजनीति” का “जाना-पहचाना” चेहरा रहे हैं। वह बहुजन समाज पार्टी की सरकार में मंत्री रह चुके हैं और लंबे समय तक मायावती के करीबी नेताओं में गिने जाते थे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रांतीय अध्यक्ष बनाकर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन बोले केंद्रीय बजट सरकार बचाने की मशक्कत

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी का इस्तीफा कांग्रेस के लिए “दोहरी चुनौती” बन सकता है। एक ओर संगठनात्मक ढांचे को झटका लगा है, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यक वोट बैंक को साधने की रणनीति पर भी असर पड़ सकता है। उनके जाने से कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति और नेतृत्व शैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। इस्तीफे के बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। चर्चा है कि वह किसी अन्य दल में शामिल हो सकते हैं या फिलहाल सियासत से कुछ समय के लिए दूरी बना सकते हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कांग्रेस छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष का स्वागत, गूंजे जिंदा बाद के नारे…

City News Uttar Pradesh

पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह का बुंदेलखंड के नेताओं की चुप्पी पर तंज: बोले- गलत नीतियों से उलझा विकास

City News Uttar Pradesh

डीएम ने कसी ‘नकेल’: करोड़ों के पौधारोपण में ‘लापरवाही’ नहीं होगी बर्दाश्त, अब रुकेगा भुगतान

City News Uttar Pradesh Desk

आजादी के अमृत महोत्सव महोत्सव में सराबोर हुआ बांदा : लहराया हर घर तिरंगा

City News Uttar Pradesh

महुआ ब्लाक में घटिया निर्माण की बज रही “महुवर”: प्रधान औऱ सचिव “मस्त” हो रहे “झूम” !

City News Uttar Pradesh

चालक को ट्रक ने रौंदा: अलग हो गए शरीर के अंग, दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़