
- शरद मिश्रा
बांदा। नगर के केवटरा मोहल्ले में वर्षों से ‘जर्जर गलियों’ और ‘जलभराव की समस्या’ से त्रस्त नागरिकों के लिए ‘राहत की किरण’ दिखाई दी है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ने वार्ड संख्या 13 केवटरा की ‘गंभीर समस्याओं’ को लेकर मौके पर पहुंचकर न केवल ‘स्थिति का जायजा’ लिया, बल्कि समाधान की ‘ठोस पहल’ करते हुए गली नंबर दो के ‘पूर्ण जीर्णोद्धार’ की घोषणा कर दी। इसके साथ ही गली नंबर तीन में नाली व्यवस्था सुधारकर जलजमाव की समस्या दूर करने के निर्देश भी दिये।

प्रतिनिधि अंकित बासू इससे पहले ‘वरिष्ठ पत्रकार विनोद मिश्रा’ के आवास पर पहुंचे,जहां उन्होंने उनके ‘स्वास्थ्य का हालचाल‘ जाना। इसी दौरान प्रत्रकार विनोद मिश्रा ने वर्षों से लंबित समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। उनकी मांग पर उन्होंने विनोद मिश्रा के साथ तत्काल गली नंबर दो और तीन का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान यह स्पष्ट हुआ कि गली नंबर दो की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह टूटी सड़क,गड्ढे और बारिश के दिनों में जलभराव से स्थानीय लोगों का चलना तक दूभर हो गया था। वहीं गली नंबर तीन में नालियों की खराब स्थिति के चलते गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता था, जिससे संक्रमण और दुर्गंध की समस्या बनी हुई थी।

प्रतिनिधि अंकित बासू ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि एक पखवारे के भीतर निर्माण कार्य हर हाल में शुरू कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में दोबारा इस समस्या का सामना न करना पड़े।

अंकित बासू ने कहा कि नगर की हर गली और हर वार्ड की समस्या उनका निजी दायित्व है। केवटरा की जनता को बुनियादी सुविधाएं दिलाना प्राथमिकता में है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष एवं सभासद राकेश गुप्ता ‘दद्दू’, सभासद आशीष गुप्ता, कुलदीप गुप्ता सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और मोहल्लेवासी मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
