
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला प्रशासन ने अवैध कब्जाधारियों पर आखिरकार करारा प्रहार कर ही दिया। शनिवार को पुलिस लाइन तिराहे से लेकर जेल रोड तक प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जिसमें सड़क किनारे किए गए सैकड़ों अवैध निर्माणों को बुलडोजर से जमींदोज़ कर दिया गया। इस अभियान के दौरान शहर में अफरा-तफरी का माहौल रहा और अतिक्रमणकारियों में भारी हड़कंप मच गया।

प्रशासन ने इस कार्रवाई से पहले एक सप्ताह पूर्व ही सख्त चेतावनी जारी की थी, बावजूद इसके कई कब्जाधारी हटने को तैयार नहीं हुए। नतीजा यह हुआ कि सोमवार को एडीएम राजेश कुमार और एएसपी शिवराज के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम सड़क पर उतरी और कानून का बुलडोजर गरज उठा।

अतिक्रमण के खिलाफ ये अभियान सड़क पर सुचारु यातायात और जनसुविधा की दृष्टि से बेहद जरूरी माना जा रहा था। वर्षो से जमी अवैध दुकानों, ठेलों और ढांचों की वजह से आम जनता को भारी परेशानी हो रही थी। अब सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि वाहन और पैदल यात्री दोनों के लिए रास्ता साफ होगा।

अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन ने दो टूक चेतावनी दी है कि जो लोग दोबारा कब्जा करने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ न सिर्फ कानूनी कार्रवाई होगी, बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
