26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की पशु तस्करी: कंटेनर से 51 जानवर बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की पशु तस्करी: कंटेनर से 51 जानवर बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। ‘पशु तस्करी’ के एक बड़े रैकेट का ‘पर्दाफाश’ करते हुए पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना चिल्ला पुलिस ने यह कार्रवाई लोमर तिराहे के पास की, जहां एक संदिग्ध कंटेनर ट्रक को रोका गया। जांच के दौरान पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गएकंटेनर के भीतर क्रूरतापूर्वक ठूंसकर भरे गए 51 पशु मिले।

पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की पशु तस्करी: कंटेनर से 51 जानवर बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

इनमें 45 भैंसें और 6 पड़वे थे, जिनमें से एक पड़वे की मौत हो चुकी थी। यह दृश्य इतना वीभत्स था कि मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। पशुओं को बिना चारा-पानी के घंटों तक चलती बंद कंटेनर में घसीटा जा रहा था। पुलिस ने मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मध्य प्रदेश के दमोह निवासी अर्जुन रैकवार, सागर जिले से धनी राम अहिरवार और साहिद कुरैशी, जबकि उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से शाहिद कुरैशी शामिल हैं।

पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की पशु तस्करी: कंटेनर से 51 जानवर बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

प्रारंभिक पूछताछ में इन तस्करों ने स्वीकार किया कि ये पशु उन्नाव ले जाए जा रहे थे, लेकिन उनके पीछे की सप्लाई और डेस्टिनेशन की पूरी कड़ी अब भी पुलिस की जांच के घेरे में है। यह बड़ी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर की गई। अब इस तस्करी रैकेट से जुड़े अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि पशुओं को कहां से खरीदा या अपहृत किया गया था, और उनकी अंतिम मंज़िल कौन से अवैध बूचड़खाने थे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त अजीत की स्वास्थ्य सेवाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक: अधिकारियों को सुधार का अल्टीमेटम !

City News Uttar Pradesh

Corona Virus in UP : उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में सामने आए 32993 नए संक्रिमत, 265 लोगों ने दम तोड़ा …

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें दिया आशिर्वाद “रानी बेटी राज करें”

City News Uttar Pradesh

होलिका दहन के साथ ही मस्त हो गई होरियारों की टोलियां

City News Uttar Pradesh

कोरोना का कहर : बांदा में मिले 40 नए कोरोना पाजिटिव केस, बढ़ रही संख्या  …

महाराजा खंगार ‘खंडित प्रतिमा’ पर फूटा गुस्सा: समाज का प्रशासन को ‘अल्टीमेटम’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़