26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम और एसपी ने खुद संभाली कमान: मौके पर ही निपटाए गए जमीनी विवाद
उत्तर प्रदेश

डीएम और एसपी ने खुद संभाली कमान: मौके पर ही निपटाए गए जमीनी विवाद

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में ‘प्रशासनिक जवाबदेही’ को ‘नई धार’ देते हुए शनिवार को कोतवाली नगर में संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीएम जे. रीभा और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल स्वयं मौके पर मौजूद रहे और आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

डीएम और एसपी ने खुद संभाली कमान: मौके पर ही निपटाए गए जमीनी विवाद

डीएम जे. रीभा ने कहा कि “प्रत्येक फरियादी की समस्या प्रशासन की प्राथमिकता है, किसी भी दशा में लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद, पेमाइश और पारिवारिक विभाग से जुड़े मामलों को त्वरित निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर भेजकर समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान एक फरियादी ने अपने मकान पर अवैध कब्जे की शिकायत की। डीएम ने दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति के आधार पर शांति और न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

डीएम और एसपी ने खुद संभाली कमान: मौके पर ही निपटाए गए जमीनी विवाद

एसपी पलाश बंसल ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि थाना समाधान दिवस पर आने वाली समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि अब शिकायतों को महीनों तक लंबित रखने की परंपरा खत्म होनी चाहिए। कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी, संबंधित पुलिस अधिकारी, तहसीलदार सदर और अन्य राजस्व अधिकारी भी मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कड़ाके की ठंड ने बांदा को ‘जकड़ा’ : गलन से जनजीवन ठप, लोग घरों में हुए कैद

City News Uttar Pradesh

बोल देना पाल साहब आए थे… बाइक पर दिखा युवकों का टशन, पुलिस ने की कार्रवाई, तो बोले- जिससे डरते थे वही बात हो गई

एमबीबीएस छात्र का फंदे से लटका मिला शव : पिता ने पत्नी व दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप

बिजली विभाग के मुख्य अभियंता एवं अवर अभियंताओं में ठनी: आंदोलन गूंजा

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मूसलाधार बारिश से मंदाकिनी बेकाबू, यातायात ठप, प्रशासन हाई अलर्ट

City News Uttar Pradesh

रूठे इन्द्र देव सावन में मानें : चित्रकूट मंडल बरखा से सराबोर ! …

ब्रेकिंग न्यूज़