23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
भगत सिंह के जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा : जिलाध्यक्ष
उत्तर प्रदेश

भगत सिंह के जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा : जिलाध्यक्ष …

 

– उप्र स्टूडेंट्स यूनियन ने भगत सिंह जयंती पर आयोजित की संगोष्ठी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंगलवार को उत्तर प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से भगत सिंह की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजक जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि छात्र राजनीति करने वाले हर छात्र को शहीद भगत सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए।


पंडित जेएन कालेज में आयोजित सगोष्ठी में वरिष्ठ छात्र नेताओं एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सबसे पहले भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। वहीं छात्र नेता बुंदेलखंड विवि लव सिन्हा ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह जैसे क्रांतिवीर जवान ने अपनी शहादत देकर भारत देश को स्वतंत्र कराया। हम उनके आदर्शों को याद रखेंगे।

भगत सिंह के जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा : जिलाध्यक्ष

छात्र नेता दीपक गुप्ता ने कहा कि भारत की आजादी में भगत सिंह ने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। छात्र नेता उदय सिंह ने कहा कि हम सभी छात्रों को एकत्र होते रहना चाहिए और समय-समय पर महापुरुषों के बलिदानों को याद करते रहना चाहिए। विनय गुप्ता विकी, विवेक चंदेल, शिवलखन सिंह, अभिलाष गुप्ता, दीपक ठाकुर, अरुन त्रिवेदी, पवन गुप्ता, पवन साहू, अंकित साहू, दीपक गुप्ता, शिवम नायक, विकास गुप्ता, नीरज धुरिया, राममूरत पटेल आदि शामिल रहे। संचालन छात्र नेता लव सिन्हा ने किया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा का चार फरवरी से शुरू होगा गांव चलो अभियान : 24 घंटे प्रवास करेंगे कार्यकर्ता

City News Uttar Pradesh

UP CM Yogi Action : अब दिल्ली में भी भू-माफिया पर चला यूपी CM योगी का बुलडोजर, सिंचाई विभाग की जमीन को कराया गया अतिक्रमणमुक्त …

थ्रेसर खंती में पलटने से किसान की दबकर मौत, फसल काटने जाते समय हुआ हादसा

विधायक विशंभर नें व्यापारियों के ‘जमीर’ को जगाया: भरा जोश, बोलें हर ‘कदम’ पर देंगे ‘साथ’

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: केंद्रीय बजट ‘विकसित भारत’ की नींव, देश बनेगा महाशक्ति

City News Uttar Pradesh

अव्यवस्थाओं की हकीकत : लगभग ढाई घंटे गुल रही रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज की बिजली, इमरजेंसी सहित आईपीडी और ऑपरेशन थिएटर सेवाएं हुई बाधित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़