
- शरद मिश्रा
बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों पर चल रहे ‘ऑपरेशन शिकंजा’ अभियान के तहत पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो फर्जी जमानतदार बनकर अदालतों तक को छल रहा था ! तिंदवारी थाना पुलिस ने तीन ऐसे अपराधियों को पकड़कर जेल भेजा है, जो फर्जी आधार, फर्जी खसरा-खतौनी, फर्जी फोटो और जाली पहचान बनाकर एनडीपीएस जैसे गंभीर मामलों में भी जमानत दिला रहे थे। पूरा ऑपरेशन डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस. के निर्देशन और एसपी पलाश बंसल की अगुवाई में चला।

एएसपी शिवराज और सीओ सदर राजवीर सिंह गौर नें जाल बिछवाया। दो अलग-अलग मुकदमों में गहराई से जांच शुरू हुई। पहला केस (12 नवंबर 2025) तिंदवारी थाने के उपनिरीक्षक शिवकरन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ लोग फर्जी जमानत ले रहे हैं। तिंदवारी निवासी श्रीराम सिंह ने पुलिस में शिकायत की उनके नाम का फर्जी आधार कार्ड, फर्जी खतौनी और फर्जी फोटो बनाकर एक एनडीपीएस के आरोपी की जमानत कराई गई ! यानी, अदालत में जमानतदार नकली !

पुलिस नें मवई तिराहा (कोतवाली देहात) के पास से हरिशंकर को पकड़ा। उसके पास मिले फर्जी आधार कार्ड,जाली दस्तावेज, फोटो व प्रिंट मिले। पूछताछ में हरिशंकर ने कबूला सारा काम हेमंत करता है वही फर्जी दस्तावेज तैयार करता है।” पुलिस नें इस जानकारी पर हेमंत और बलबीर को भी दबोच लिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
