

- विनोद मिश्रा
बांदा। स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कड़ा फैसला लिया है। जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने ऐलान किया है कि 15 अगस्त को पूरे जिले में शराब और भांग की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान देसी-विदेशी शराब की दुकानें, मॉडल शॉप, बार और भांग की सभी लाइसेंसी दुकानें बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। धर्मेंद्र कुमार ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी अनुज्ञापनधारक ने आदेश की अनदेखी की तो उसका लाइसेंस रद्द करने के साथ ही वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा की यह आदेश न केवल बांदा शहर, बल्कि मंडल मुख्यालय समेत जिले के सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लागू रहेगा।

आबकारी विभाग की विशेष टीम स्वतंत्रता दिवस के दिन बाजार, गलियों और संवेदनशील इलाकों में निगरानी रखेगी, ताकि किसी भी कोने से नशे की अवैध बिक्री न हो सके। स्वतंत्रता दिवस पर हजारों लोग झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड में शामिल होते हैं। भीड़भाड़ और संवेदनशील मौकों पर नशे की वजह से विवाद, झगड़े या अप्रिय घटनाओं की संभावना रहती है। इसे रोकने के लिए प्रशासन ने यह कठोर कदम उठाया है। आबकारी अधिकारी ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। यदि कहीं गुपचुप तरीके से शराब या भांग की बिक्री हो रही हो, तो तुरंत नजदीकी थाने या आबकारी विभाग को सूचित करें। विभाग ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। स्वतंत्रता दिवस सिर्फ तिरंगे की शान और देशभक्ति के गीतों से गूंजेगा। नशे का एक भी कतरा किसी गली, नुक्कड़ या दुकान से बाहर नहीं निकलेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
