24.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
एफसीआई में 'भ्रष्टाचार' : बिना परमिट की गाड़ी पर 'लाखों' का खेल, नियमों की उड़ी 'धज्जियां'
उत्तर प्रदेश

एफसीआई में ‘भ्रष्टाचार’ : बिना परमिट की गाड़ी पर ‘लाखों’ का खेल, नियमों की उड़ी ‘धज्जियां’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनपद के भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय में एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है जिसने विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं ! आरोप है कि यहां नियमों को ताक पर रखकर बिना टैक्सी परमिट वाली प्राइवेट कार का उपयोग किया जा रहा है और उसी वाहन के नाम पर लाखों की धनराशि निकालकर खर्च दिखाई जा रही है। यानी न टेंडर के नियमों का पालन न परिवहन एक्ट की परवाह और ऊपर से सरकारी धन की खुलेआम बंदरबांट ! सूत्रों की मानें तो, एफसीआई बांदा में अधिकारियों की आवाजाही (ड्यूटी मूवमेंट) के लिए हर वर्ष टेंडर प्रक्रिया के जरिए टैक्सी परमिट वाली गाड़ियां लगाई जाती हैं।

एफसीआई में 'भ्रष्टाचार' : बिना परमिट की गाड़ी पर 'लाखों' का खेल, नियमों की उड़ी 'धज्जियां'

इस बार भी टेंडर तो किया गया, लेकिन हैरानी की बात यह कि टेंडर वाली टैक्सी नहीं, बल्कि एक निजी स्विफ्ट डिजायर कार को विभागीय वाहन की तरह उपयोग में लाया जा रहा है। यानी ‘कागज़ों में सरकारी टैक्सी, जमीन पर निजी गाड़ी और बिलों में मोटी रकम’ ! जानकारी यह भी सामने आई है कि जिस वाहन का कॉमर्शियल टैक्सी परमिट ही नहीं, जिसका येलो नंबर प्लेट भी नहीं, जिसे टेंडर में चयनित भी नहीं किया गया, उसी वाहन पर सरकारी यात्रा भत्ता, डेली किमी चार्ज, डीजल-धनराशि, तथा अन्य मदों में भारी-भरकम भुगतान हो रहा है। स्थानीय कर्मचारियों का आरोप है कि यह पूरा मामला ‘सेटिंग-गेटिंग’ का हिस्सा है। सूत्रों के अनुसार, इस निजी वाहन को मंडल कार्यालय में लाने की अनुमति मंडल प्रबंधक अरविंद कुमार पाठक की सहमति से दी गई है। यही वजह है कि विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कर्मचारियों की मानें तो “टेंडर की गाड़ी कहाँ है किसी को नहीं पता। लेकिन निजी कार रोज़ अफसरों को ढोती है और भुगतान सरकारी टैक्सी का हो रहा है” !

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

टप्पेबाजों का शातिराना अंदाज : कार से कई लाख रुपये भरा बैग निकाल कर फरार

लोकसभा चुनाव 2024 फतह के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति: चुनावी केंद्र में होगा राम मंदिर

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी के सख्त निर्देश: सड़क अगर पांच साल में हुई खराब तो निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण, माफियाओं व उनके गुर्गों को न दें सरकारी ठेके-पट्टे

City News Uttar Pradesh

यूपी : सौतेली बहन ने रिश्तों को किया शर्मसार, 3 युवकों के साथ मिलकर करवाया नाबालिग बहन का गैंगरेप …

बांदा में विकास कार्यों की ‘ढोल में पोल’ : मंत्री नंदी ने ‘समीक्षा बैठक’ में लगाई ‘फटकार’ !

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन की शेरो-शायरी के संग ‘सपा में एंट्री’: अखिलेश की मौजूदगी में ‘लूट’ ली ‘महफिल’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़