( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )
सुलतानपुर। यूपी के सुलतानपुर में रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है़। यहां सौतेली बहन ने युवकों से सांठ-गांठ कर नाबालिक बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिला डाला। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्जकर 24 घंटे के अंदर आरोपित युवकों और सौतेली बहन को आज गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है़। घटना जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र की है। सीओ बल्दीरा राजाराम चौधरी ने बताया कि बीती रात कूरेभार कस्बा चौराहे पर स्थानीय पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी सेमरी रोड की ओर से आ रही एक लग्जरी बस नंबर UP-44 T-7977 रंग आती दिखाई दी।

पुलिस टीम ने बस को रोककर चेक किया तो चालक हरिमंगल यादव पुत्र सियाराम यादव निवासी कुदारन गलिबहां, थाना कूरेभार, बगल बैठे व्यक्ति कुलदीप पुत्र रामनारायन साहू निवासी कुदारन गलिबहां, थाना कूरेभार बस में थे। अंदर सघन तलाशी ली गई तो बस की पिछली सीट के नीचे छिपी दो लड़कियां और एक बच्चा मिला।

संदिग्ध परिस्थितियों में पाए जाने पर सभी से गहराई से पूछताछ की गयी तो पाया गया कि आरोपित योजनाबद्ध तरीके से एक 15 वर्षीय किशोरी को घर से रात 11 बजे बुलाकर लग्जरी बस से अपने गांव कुदारन गलिबहा लेकर गए थे।

जहां पर आरोपित अपने एक अन्य सहयोगी शिवपूजन सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह के घर पर पीड़िता को लेकर गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वापस जिस स्थान पर बस खड़ी थी, वहां पीड़िता को लाकर रात में ही बस के अंदर शिवपूजन सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह तथा हरिमंगल यादव पुत्र सियाराम यादव द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। वारदात में कुलदीप तथा कुमारी प्रिया वर्मा (पीड़िता की सौतेली बहन) ने पूरा सहयोग किया. पुलिस ने बस को कब्जा पुलिस में ले लिया है। पुलिस ने आरोपित हरिमंगल यादव, कुलदीप साहू तथा प्रिया वर्मा को गिरफ्तार किया है। शिवपूजन सिंह की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है़।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
