City News Uttar Pradesh
बांदा में गर्मी ने 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, इंसान के अलावा फसल, जानवर पर भी खतरा !
उत्तर प्रदेश

बांदा में गर्मी ने 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, इंसान के अलावा फसल, जानवर पर भी खतरा !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में गर्मी ने बीते 52 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फरवरी महीने में पहली बार तामपान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। वैज्ञानिकों ने बताया कि इस साल ठंड के बाद वसंत ऋतु की जगह सीधे गर्मी आ गई जो इंसान के साथ ही जावरों और फसल के लिये नुकसान दायक है। जिले में इस साल फरवरी महीने में ही गर्मी ने 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कृषि प्रौधोगिकी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का मानना है कि बीते कुछ दिनों से तापमान लगातार 30 डिग्री से ऊपर जा रहा है जो इससे पहले कभी फरवरी में नहीं हुआ था।

बांदा में गर्मी ने 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, इंसान के अलावा फसल, जानवर पर भी खतरा !

जिले में 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया जो बीते 52 सालों में पहली बार है।1972 से रिकॉर्ड खंगालने के बाद पता चला कि पूरे फरवरी में जो औसतन तापमान रहता है उससे अभी 2 से 3 डिग्री ज्यादा है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पिछले 10 सालों में भी इस महीने के अंतिम 3 दिनों में ही कभी-कभी अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचा या इससे ऊपर गया। आंकड़ों के अनुसार ऐसा बहुत ही कम हुआ है कि फरवरी के महीने में तापमान 30 डिग्री के ऊपर गया है जबकि अभी भी इस महीने के कुछ दिन बाकी हैं। इस बार 7 फरवरी को तापमान 30 डिग्री पहुंच गया था, उसके बाद 13 फरवरी को 31 डिग्री के ऊपर तामपान रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। अब पूरे महीने का औसतन तापमान 2 से 3 डिग्री ज्यादा है।

बांदा में गर्मी ने 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, इंसान के अलावा फसल, जानवर पर भी खतरा !

वैज्ञानिक श्याम सिंह का मानना है कि सर्दी खत्म होने के बाद सीधे गर्मी शुरू हो गई है। बीच से वसंत ऋतु गायब नजर आ रही है।मौसम का यह आचरण लोगों और पशुओं के लिए हानिकारक है।इंसानों पर इसका काफी फर्क पड़ रहा है, अचानक सर्दी के मौसम से गर्मी के मौसम में जाने से लोगों की तबीयत पर बिगड़ रही है क्योंकि वसंत ऋतु में जो बॉडी को गर्मी के मौसम में ढलने का वक्त मिलता था वह नहीं मिल पा रहा है। साथ ही जानवरों पर भी इसका असर पड़ेगा, उनकी दूध देने की क्षमता पर अत्यधिक प्रभाव पड़ सकता है। मौसम के ऐसे बदलाव के कारण आने वाले समय में फसलों के उपज पर भी काफी फर्क पड़ेगा जिससे आने वाले समय में खाद्य संकट पैदा हो सकता है।प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह का कहना है कि आने वाले महीने काफी गर्म होने वाले हैं और जो तापमान मई-जून में रहता था उससे एक से दो डिग्री ज्यादा ही रहने की आशंका है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में कोरोना तेज : स्वास्थ कर्मियों की नियुक्ति में चुनाव आयोग की अनुमति कब

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का सत्ता ‘मास्टर प्लान’: भाजपा योद्धाओं में फूंका जीत का मंत्र

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम अनुराग का होम्योपैथी पर वार : रोके गये वेतन, मचा हड़कंप …

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती बोली: स्वच्छ रहेगा बांदा, तभी स्वस्थ होगा, चलाया अभियान

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील समस्या निवारण की बनें प्रतिमूर्ति: बन गये हैं दिलदार !

पालिका माफिया की कहानी और तिजोरी बनें शौचालय, स्ट्रीट लाइटें बंद …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़