24.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा का आत्मनिर्भर संकल्प अभियान: स्वदेशी के सहारे होगी सियासी जंग !
उत्तर प्रदेश

भाजपा का आत्मनिर्भर संकल्प अभियान: स्वदेशी के सहारे होगी सियासी जंग !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा ने जिले में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ की जोरदार शुरुआत कर दी है। भाजपा का यह अभियान अगले तीन महीने तक चलेगा, जिसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्वदेशी का संदेश देंगे। दुकानों पर बैनर लगवाएंगे। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला ने इस अभियान को गति देने का काम किया, जिसमें पार्टी के दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।

भाजपा का आत्मनिर्भर संकल्प अभियान: स्वदेशी के सहारे होगी सियासी जंग !

इस अवसर पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि स्वदेशी केवल वस्तुओं तक सीमित नहीं है,बल्कि यह हमारी भाषा, संस्कृति,पहनावे और परंपराओं से जुड़ा है। आजादी की लड़ाई में स्वदेशी ने ही देश को अंग्रेजों के खिलाफ खड़ा किया था। महात्मा गांधी के चरखे ने हर भारतीय को आत्मनिर्भरता की राह दिखाई थी। आज के दौर में भी हमें उसी भावना को नए संदर्भों में जीवित करना होगा।

भाजपा का आत्मनिर्भर संकल्प अभियान: स्वदेशी के सहारे होगी सियासी जंग !

जिला प्रभारी राम किशोर साहू और पालिका अध्यक्ष मालती बासु ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अभियान को केवल राजनीतिक कार्यक्रम न मानें, बल्कि इसे जन आंदोलन बनाएं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा सपना है, जिसे कार्यकर्ताओं की सक्रियता से जन-जन तक पहुँचाना होगा।

 

भाजपा का आत्मनिर्भर संकल्प अभियान: स्वदेशी के सहारे होगी सियासी जंग !

अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 से ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड इन इंडिया’ की नीतियों के माध्यम से स्वदेशी को बढ़ावा दिया है। उनका संकल्प ही आत्मनिर्भर भारत है। हमें उनके विज़न को हर नागरिक तक पहुँचाना है।

भाजपा का आत्मनिर्भर संकल्प अभियान: स्वदेशी के सहारे होगी सियासी जंग !

उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि वे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें, स्वदेशी वस्तुओं का प्रचार करें और समाज को विदेशी निर्भरता से बाहर निकालने में योगदान दें। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे आगामी तीन महीनों में न केवल स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ाएंगे, बल्कि लोगों को जागरूक करने के लिए जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ सभाएं और घर-घर सम्पर्क करेंगे। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, उत्तम सक्सेना आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मनीष गुप्ता हत्याकांड के दो और हत्यारोपी पुलिसकर्मी दारोगा राहुल दुबे व सिपाही प्रशांत गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

दहशत का अंजाम : विदेश से लौटने वालों पर खास नजर !

City News Uttar Pradesh

चीखती सिसकती ‘विधवा’ को कब मिलेगा न्याय ? ज्ञापन और विधायक का पत्र भी बेअसर !

City News Uttar Pradesh Desk

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कहा: योगी सरकार में चित्रकूट का सर्वांगीण विकास

City News Uttar Pradesh

मेरी माटी मेरा देश : जल शक्ति मंत्री रामकेश जगा रहे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अलख

City News Uttar Pradesh

संदेहों के साए में चली गोली: बेटी घायल, परिवार की चुप्पी से रहस्य, पुलिस जांच शुरू

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़