
- शरद मिश्रा
बांदा। जिले के बिसंडा नगर में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सदर विधायक प्रकाश दिवेदी ने स्थानीय व्यापारियों के साथ मिलकर ‘नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी’ सुधारों की जानकारी साझा की। व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी सरकार को धन्यवाद दिया।

विधायक दिवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में लागू हुए नए जीएसटी स्लैब आम जनता और व्यापारियों दोनों को सीधे लाभ देंगे। इस सुधार से व्यापार अधिक सुगम और पारदर्शी होगा। और नई गति मिलेगी।

उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और उपभोक्ताओं को नई दरों की जानकारी देकर लाभान्वित करें। इस अवसर पर विधायक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि सरकार, प्रशासन और पार्टी मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यापारी या आम जनता नए जीएसटी लाभ से वंचित न रहे।

विधायक ने व्यापारियों और जनता से अपील की कि वे इस अभियान को जन आंदोलन की तरह अपनाएं और आत्मनिर्भर भारत के सपने को हर घर तक पहुंचाने में सहयोग करें। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष महुआ प्रेमस्वरूप द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष ऋषि अवस्थी, सुधीर मिश्रा, महामंत्री अमरमनि तिवारी, जिला पंचायत सदस्य सदाशिव अनुरागी, भरत सिंह, धीरज राजपूत, नीरज प्रजापति, दीपू मिश्रा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
