25.8 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
निकम्मा स्वास्थ विभाग : बांदा के बछेही उप स्वास्थ केंद्र में नहीं आया कभी स्टाफ
उत्तर प्रदेश

निकम्मा स्वास्थ विभाग : बांदा के बछेही उप स्वास्थ केंद्र में नहीं आया कभी स्टाफ

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में स्वास्थ विभाग का निकम्मापन हदें पार कर रहा है ? स्वास्थ सेवाओं की बदहाली की बड़ी खबर हैं। जो आपको पढ़ने के लिये लिखा है, पढ़कर आप चौंक जायेगे। यह “कथा पुराण” महुआ ब्लाक के “बछेही उप स्वास्थ केंद्र” का है। तो दिल थाम लीजिये और पढ़िये खबर “बांदा का बछेही उप स्वास्थ केंद्र की जर्जर बिल्डिंग, नहीं आते डाक्टरऔर स्वास्थ कर्मी ! फोकट का ले रहें वेतन” !

निकम्मा स्वास्थ विभाग : बांदा के बछेही उप स्वास्थ केंद्र में नहीं आया कभी स्टाफ
Useless Health Department: Staff never came to Bachehi Sub Health Center in Banda

खबर में जिस बिल्डिंग का चित्र हमने दिखाया है, यह महुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत बछेही के उप स्वास्थ केंद्र की हैं। यह ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति बाहुल्य हैं। लगभग पांच हजार आबादी का गांव हैं। यहां उप स्वास्थ केंद्र लगभग दस गांवों और पुरवों को समेटते हुये बड़े उत्साह से बना ताकि बीमारियों के उपचार के साथ महिलाओं का प्रसव भी इस भवन केंद्र में कराया जा सके। डाक्टर, फार्मासिस्ट, एएनएम आदि स्टाफ की नियुक्ति हुई। लेकिन भवन में स्वास्थ सेवायें संचालित ही नहीं हुई और पूरा भवन खंडहर हो जमींदोज की स्थिति में पहुंच गया है। परिसर में गंदगी का अंबार हैं। कंडे पाथे जातें हैं।

निकम्मा स्वास्थ विभाग : बांदा के बछेही उप स्वास्थ केंद्र में नहीं आया कभी स्टाफ
Useless Health Department: Staff never came to Bachehi Sub Health Center in Banda

इस बछेही स्वास्थ केंद्र की बदहाली शायद यूपी का एक दुर्दशा पूर्ण बदहाली की कथा कह तार -तार होकर जार -जार आंसू बहा रहा है। स्वास्थ सेवाओं के नाम पर इसका पूरी तरह चीर हरण हो चुका है। यहां की “बदहाली की दास्तां हमने मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव को बताई”। अनुरोध किया कि “वहां पहुँचिये सरकार और दुर्दशा का देखिये हाल”। हालात देख “चुल्लू भर पानी में डूब मरने की स्थिति हो जायेगी” !

निकम्मा स्वास्थ विभाग : बांदा के बछेही उप स्वास्थ केंद्र में नहीं आया कभी स्टाफ
Useless Health Department: Staff never came to Bachehi Sub Health Center in Banda

बछेही स्वास्थ केंद्र सदर विधान सभा क्षेत्र में है। यहां के विधायक प्रकाश दिवेदी ओजस्वी एवं तेजस्वी हैं। हमें पूरी उम्मीद हैं कि इस बदहाल स्वास्थ केंद्र को खुशहाल करने के लिये वह स्वास्थ विभाग की क्लास अवश्य लगाएंगे । विद्या धाम समिति के मंत्री राजा भइया नें भी विधायक प्रकाश से बदहाल व्यवस्था में सुधार कराने का आग्रह किया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बकरीद पर यूपी में हाई अलर्ट: ड्रोन से होगी निगरानी, चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस बल रहेगा तैनात

दुर्गा पंडालों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाया जाये अधिक पुलिस बलः एसपी अभिनंदन

City News Uttar Pradesh

बांदा में खपटिहा 356/1बालू खदान माफिया की समानांतर सरकार ? डीएम साहिबा जागिये

City News Uttar Pradesh

खूंखार भेड़िए का खौफनाक आतंक: पशुबाड़े में घुसकर मचाया खूनी तांडव, 20 भेड़ों की मौत

City News Uttar Pradesh

भाजपा ‘ब्राह्मण विधायकों’ की ‘एक जुटता’ से संगठन ‘कांपा’ ? प्रदेश अध्यक्ष के ‘पत्र’ से क्रोध ?

City News Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव 2022 : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की गणित सेट, बताया कैसे बनेगी यूपी में सरकार …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़