- विनोद मिश्रा
बांदा। प्रेम परवान चढ़ विवाह की मंजिल तक पहुंचने में बाधा आ गई। डेढ़ साल से चल रहे प्रेम प्रसंग की भनक लगने पर प्रेमिका के घर वालों ने उस पर बंदिश लगा दी और पिटाई भी की। क्षुब्ध होकर प्रेमी ने जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरवां थाना क्षेत्र के महुवा गांव निवासी आदित्य (21) ने गुरुवार को सुबह अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ी तो परिवार वालों को पता चला। उन्होंने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आदित्य ने बताया कि वह अपनी रिश्तेदारी में एक लड़की से प्रेम करता है। वह दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन प्रेमिका के घर वाले नहीं चाहते। उन्होंने प्रेम प्रसंग उजागर होने पर मारपीट भी की है। इससे दुखी होकर उसने जहर खा लिया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
