22 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
मुस्लिम वोटर निकाय चुनाव में भाजपा के साथ करेगा सुरताल ? रणनीति हो गई है तैयार
उत्तर प्रदेश

मुस्लिम वोटर निकाय चुनाव में भाजपा के साथ करेगा सुरताल ? रणनीति हो गई है तैयार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। निकाय चुनाव में मुस्लिम वोटर भाजपा के साथ “कैसे करेगा सुरताल” इस पर प्रदेश स्तर पर “मंथन” के बाद भाजपा अल्पसंख्क मोर्चा को “तालीम दे दी गई” है। इस तालीम के संदर्भ में अल्पसंख्क मोर्चा के प्रांतीय कार्यसमित के सदस्य आरिफ सदर विधायक प्रकाश से मिले।

मुस्लिम वोटर निकाय चुनाव में भाजपा के साथ करेगा सुरताल ? रणनीति हो गई है तैयार
Will Surtal with BJP in Muslim voter body elections? strategy is ready

सफलता के लिये उनसे मार्ग दर्शन लिया। इस संदर्भ प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में दो दिन पहले निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था। इसमे मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी थे।

मुस्लिम वोटर निकाय चुनाव में भाजपा के साथ करेगा सुरताल ? रणनीति हो गई है तैयार
Will Surtal with BJP in Muslim voter body elections? strategy is ready

बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों को स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए। गाइड लाइन के मूलमंत्र के अनुसार भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा यहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों को पार्टी में शामिल करने के लिये अपने पलक पांवड़े बिछायेगा। बांदा में इसकी महत्व पूर्ण जिम्मेदारी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य आरिफ खान को मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धकी नें सौंपी है। आरिफ के लिये यह जिम्मेदारी किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं होगी। क्योंकि मुस्लिम वोटों का भाजपा के प्रति ध्रुवीकरण “लोहे के चने चबाने” से कम नहीं होगा।

मुस्लिम वोटर निकाय चुनाव में भाजपा के साथ करेगा सुरताल ? रणनीति हो गई है तैयार
Will Surtal with BJP in Muslim voter body elections? strategy is ready

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को जो गाइड लाइन का “मूल मंत्र” दिया गया उसके अनुसार मुस्लिम समाज को आकर्षित कर उन्हें भगवा रंग में रंगने के दुष्कर कार्य को अमली जामा पहनाने के लिये उनके दुखदर्द को कम करना होगा। उनकी समस्याओं को शासन से अवगत कराना महत्पूर्ण कड़ी में है। इसमें अल्पसंख्यक आयोग के मंत्री कड़ी का का कार्य करेंगे। इसके अलावा उनकी जिला स्तरीय समस्याओं को पार्टी के कवरिंग लेटर के साथ संबंधित विभागों को भेजा जायेगा। लेटर पैड में यह अंकित करना अनिवार्य होगा कि कृत कार्यवाई से एक सप्ताह के अंदर अवगत कराया जाये। इस सब में पार्टी की मुख्य विंग के साथ ही विधायक एवं मंत्री गण गभीरता से सहयोग देंगे। सदर विधायक नें आरिफ खां न को मार्ग दर्शिका के अनुकूल कार्य औऱ सहयोग की रणनीति समझाई।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योजना बनी मुसीबत: विकास के नाम पर ‘बदहाल’ हुए रास्ते, गड्ढों में घुट रहा जनजीवन !

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिला कमेटी क्या है ढोल में पोल ? कैसे होगा बेड़ा पार ! …

Banda : बच्चों में टीकाकरण, बुंदेलखंड में बांदा व झांसी फिसडडी ! …

पितृ विसर्जनी आमावस्या को तर्पण कर पितरों को दी गई विदाई: चित्रकूट में लगा जमघट

City News Uttar Pradesh

भाजपा के आंतरिक ‘सर्वे’ में बड़ा खुलासा:100 विधायकों पर ‘लटकी’ तलवार, 67 सीटें कमजोर

City News Uttar Pradesh Desk

रोडवेज: रक्षाबंधन पर 30 घंटों में 13 हजार महिलाओं को कराया मुफ्त सफर !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़