City News Uttar Pradesh
मनरेगा में भी मजदूरी की होगी रिकवरी : मशक्कत कर दी गई तेज
उत्तर प्रदेश

मनरेगा में भी मजदूरी की होगी रिकवरी : मशक्कत कर दी गई तेज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अपात्रों को दिए गए पीएम आवास की वसूली के निर्णय के बाद मनरेगा ने भी आवास निर्माण में दी गई मजदूरी की वसूली की तैयारी की है। इसके लिये फिलहाल कागजों में मशक्कत तेज की गई है। जिले में पिछले दिनों जांच में दो दर्जन से अधिक पीएम आवासों का आवंटन अपात्रों को किए जाने मामला खुलने पर जिलाधिकारी ने सचिवों से वसूली के निर्देश दिए थे। जिसमें आधा दर्जन सचिवों से वसूली का काम पूरा कर लिया गया। पांच सचिवों से वसूली का प्रकरण उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

मनरेगा में भी मजदूरी की होगी रिकवरी : मशक्कत कर दी गई तेज
Wages will also be recovered in MNREGA: Efforts intensified

इधर, मनरेगा उपायुक्त राघवेंद्र तिवारी ने खंड विकास अधिकारियों को भेजे आदेशों में कहा कि जसपुरा ब्लाक के रामपुर सचिव पूजा सिंह, गौरीकला के सचिव दिनेश कुमार तिंदवारी के परसौडा सचिव विनोद झा, भिडौरा के सचिव रामचंदर नरैनी के पौहार सचिव विंधवासिनी, पथरा सचिव शशि प्रकाश, बघेलाबारी सचिव अनुज कुमार, जमवारा सचिव रमेश कुशवाहा, महुआ के रिसौरा सचिव अनिरूद्ध सिंह मसुरी के विचित्र वीर सिंह, बडोखर के गुरेह सचिव अनिल सिंह पर अपात्रों को पीएम आवास दिए जाने पर करीब 20 लाख की रिकवरी निकली है। जिसमें अभी कई सचिवों की वसूली लंबित है। इन्होंने आवासों के निर्माण में मनरेगा की मजदूरी दी हो तो उसकी भी वसूली कराई जाए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उपभोक्ता फोरम ने परिवादी को दिया 114096 रुपये का चेक …

डीएम दीपा की प्रशासनिक क्रीज पर तेज बैटिंग : जिला अस्पताल के निरीक्षण में दिखे तीखे तेवर

City News Uttar Pradesh

मालती एवं अंकित नें फूंका बिगुल: भर दो ‘सभा स्थल’ आ रहे ‘योगी महाराज’

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के आगे वृद्ध ने कटकर की खुदकुशी, पुलिस कर रही शिनाख्त

City News Uttar Pradesh

बांदा की सियासत में गरमाहट: कांग्रेस के ‘संगठन सृजन’ अभियान से बढ़ी भाजपा की धड़कनें !

City News Uttar Pradesh

बकरीद के मद्दे नजर पीस कमेटी की बैठक: डीएम नें दिये आवश्यक निर्देश …

ब्रेकिंग न्यूज़